इंदौर

अब राशन दुकानों पर सिर्फ 2 रुपए में मिलेगा 1 GB डाटा

-पहले चरण में शहर की 5 राशन दुकानें वाइफाइ फ्रेंडली-गेहूं-चावल के साथ 2 रुपए में मिलेगा 1 जीबी डाटा भी-इंदौर की राशन दुकानें होगी हाईटेक
2 min read
• •
Updated: 12 Aug 2022, 1:14 PM IST
photo1660288551.jpeg
mobile data

इंदौर। महंगाई पर हाय-तौबा के बीच शासकीय राशन दुकानों पर अब गेहूं-चावल के साथ उपभोक्ताओं को 2 से 5 रुपए में एक जीबी इंटरनेट डाटा भी मिलेगा। इंदौर में ऐसी 5 दुकानों को वाइफाइ फ्रेंडली बना दिया है। अगले चरण में 14 अन्य दुकान शामिल की जाएगी। यहां से 300 मीटर के दायरे में उपभोक्ता इंटरनेट डाटा का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इंदौर की 5 राशन दुकानों पर राउटर लगवाकर वाइफाइ के माध्यम से डाटा दिया जा रहा है। पीएम वाणी योजना के तहत दूरसंचार विभाग ने राशन दुकानों पर हाइस्पीड वाइफाइ नेट कनेक्टिविटी सेवाएं आम नागरिकों के लिए उपलब्ध कराई हैं। अधिकारियों के मुताबिक, उचित मूल्य की दुकानों को पब्लिक डाटा ऑफिस बनाया है। हालांकि यह डाटा दुकान के 300 मीटर के दायरे में ही इस्तेमाल होगा। राशन दुकानदारों को निर्देश दिए हैं कि वे पब्लिक डाटा ऑफिस के रूप में पंजीकृत होने पर दूरसंचार विभाग के पब्लिक डाटा ऑफिस एग्रीगेटर द्वारा राउटर एक्सेस पाइंट लगाकर सस्ती कीमतों पर मोबाइल का इंटरनेट डाटा बेच सकेंगे। आम नागरिक भी यहां से इंटरनेट डाटा खरीद सकते हैं।

यह नई सुविधाएं मिलने लगेंगी

राशन दुकानों पर एफटीएल सिलेंडर का वि₹य, पीएम वाइफाइ एक्सेस नेटवर्क इंटरफेस, इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक, विद्युत वितरण संबंधी कार्य, रिचार्ज वाउचर, एमपी ऑनलाइन आदि सुविधा मिल सकेगी।

ऑनलाइन भुगतान में आती है परेशानी

राशन दुकानों पर अभी ऑनलाइन भुगतान के दौरान परेशानियां आती है। हितग्राही घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन नई व्यवस्था के बाद यह समस्या दूर होने का दावा हो रहा है। मालूम हो कि बाजार में एक जीबी डाटा के 19 तो दो जीबी डाटा के 29 रुपए तक लगते हैं। अब राशन दुकान संचालक आमदनी करेगा और लोगों को सुविधाएं मिलेगी।

5 दुकानों पर नई सुविधा

मीना मालाकार, जिला खाद्य अधिकारी का कहना है कि राशन की दुकानों पर पीएम वाणी योजना में 1 जीबी डाटा कम दर पर मिलेगा। 300 मीटर के दायरे में इसे कोई भी नागरिक खरीदकर इस्तेमाल कर सकता है। अभी 5 दुकानों पर यह सुविधा दी जा रही है, जल्द ही 14 दुकानों पर सुविधा मिलेगी।

Updated on:
12 Aug 2022, 1:14 PM IST
Published on: