इंदौर

शहर में 4069 हुई कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 174 लोगों की मौत

रविवार को इंदौर में मात्र 6 नए मरीज मिले, जबकि 4 लोगों की मौत की पुष्टि हुई
less than 1 minute read
Jun 15, 2020
latest Chambal division corona positive update is 580 and 6 dead
coronavirus in mp : चंबल में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 580, गली-मोहल्ला सील

इंदौर। शहर में कुल कोरोना मरीजों की संख्या 4069 हो गई। वही इसी शहर में कोरोना से मरने वालों की 174 संख्या हो गई। जिला प्रशासन हर संभव प्रयास के बाद भी यहां मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने द्वारा लोगो से अपील कर रहा है कि कोरोना से बचने के लिए अपने घर मेें रहे और सुरक्षित रहें। रविवार की रात जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार 1006 सैंपल प्रात्त हुए और 6 नए संक्रमित मरीज सामने आए। वही 101 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया गया अब तक इंदौर शहर में 2906 कोरोना मरीजो को डिस्चार्ज किया जा चुका है। शहर में अभी तक कुल एक्टिव केस 989 है।


10802 हुई प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या
प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ने का सिलसिला जारी है। रविवार को प्रदेश में 161 नए पॉजिटिव केस सामने आए जबकि 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। रविवार को जारी मीडिया बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या 10802 हो गई। वही प्रदेश में मरने वालों की 459 हो गई। साथ ही प्रदेश में अब तक 7677 मरीज स्वस्थ हो चुके है। और प्रदेश में कुल एक्टिव केस की संख्या 2666 है।

Updated on:
15 Jun 2020 09:00 am
Published on:
15 Jun 2020 09:00 am