इंदौर

इंदौर में 2774 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 107 लोगों की मौत

अब तक इंदौर में 1213 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर जा चुके है।
less than 1 minute read
May 21, 2020
corona_update.jpg
इंदौर में 2774 पहुंची कोरोना मरीजों की संख्या, 107 लोगों की मौत

इंदौर। शहर में कोरोना संदिग्ध मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।बुधवार को 672 सैंपल लिए गए। इसमें 59 में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों की संख्या 2774 तक पहुंच गई। इसके अलावा मौतों का आंकड़ा भी 107 हो गया। बुधवार को 39 कोरोना मरीज डिस्चार्ज किए गए। अब तक इंदौर में 1213 लोग कोरोना से जंग जीत कर अपने घर जा चुके है। कोरोना मरीजों की संख्या को रोकने के लिए जिला प्रशासन लगातार रोकने की कोशिश कर रहा है।


107 लोगों की हो चुकी है मौत
जिले में कोरोना से मरने वालों की संख्या प्रदेश मेें सबसे ज्यादा है। अब तक जिले में कोरोना से 107 लोगों की मौत हो गई। जिले में कोरोना से मरने वाले लोगों की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन अधिकारियों और डॉक्टरों से बराबर चर्चा कर रहा है और कोरोना से मरने वालों लोगों पर कैसे अकुंश लगाया जाए इस पर भी चर्चा की जा रही है।

Published on:
21 May 2020 09:04 am