
Facebook friend cyber fraud: इंदौर की बीमा एजेंट से फेसबुक फ्रेंड ने की ठगी (फोटो सोर्स- chatgpt)
Facebook friend cyber fraud: साइबर ठगोरे एक बीमा एजेंट महिला के साथ फेसबुक पर दोस्ती की और फिर दुबई में कस्टम अधिकारियों के पास फंसे होने का झांसा देकर उससे अलग-अलग किस्त में ऑनलाइन 44 हजार रुपए की ठगी को अंजाम दे दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक धोखाधड़ी की वारदात इंदौर के बाणगंगा थाना क्षेत्र में हुई। फरियादी संगीता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट का केस दर्ज किया गया। महिला ने पुलिस को बताया कि वो बीमा एजेंट है। दर्ज शिकायत में उन्होंने बताया कि फेसबुक पर ओमकुमार नामक एक फ्रेंड है। 19 सितंबर को शाम 5 बजे मेरे पास मैसेंजर से मैसेज आया था। आरोपी ने कहा कि वह दुबई एयरपोर्ट पर कस्टम जांच में उलझ गया है और एम्बेसी ने रोक लिया है। इसलिए कुछ रुपए की जरूरत है। उसने ये भी कहा कि इस बारे में किसी को कुछ मत बताना।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी से काफी बातें मैसेंजर पर होती थी, इसलिए मदद कर दी। आरोपी ने इस दौरान एक अन्य वॉट्सऐप नंबर से मैसेज भेजा और कॉल करने को कहा था। बातचीत के दौरान आरोपी ने क्यूआर कोड भेजा। इस पर उसे 25 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए।
आरोपी ने पहले 25 हजार रुपए और फिर 19 हजार रुपए ट्रांसफर करा लिए। एक कॉल में किसी ने कहा कि ओमकुमार को छुड़ाने के लिए और रुपए लगेंगे। इस पर फरियादी ने 19 हजार रुपए और अगले दिन फिर 55 हजार रुपए जमा करने को कहा। लेकिन इस बार रुपए नही भेजे। जब राशि ट्रांसफर नहीं की तो आरोपी ने कॉल रिसीव करना बंद कर दिया। मामले में साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
देहात क्षेत्र में ठगोरों ने एक व्यक्ति का मोबाइल फोन हैक कर उसके बैंक खाते से 90 हजार रुपए उड़ा लिए। पुलिस ने तकनीकी आधार पर जांच शुरू की है। पुलिस के मुताबिक धोखाधड़ी की वारदात थाना सांवेर क्षेत्र में रहने वाले फरियादी केसरीमल पिता फूलचंद कुमावत (46) निवासी ग्राम रिंगनोदिया के साथ 31 अगस्त को दोपहर 1.07 बजे हुई। पुलिस ने फरियादी की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आइटी एक्ट का केस दर्ज किया है। फरियादी ने पुलिस को बताया कि घटना दिनांक को मेरा मोबाइल फोन अचानक हैक हो गया था। बाद में जब मोबाइल फोन वापस चालू हुआ तो बैंक सा करीब 90 हजार 88 रुपए की राशि कटने के मैसेज आए। अज्ञात आरोपी ने मोबाइल फोन को हैक कर यूपीआइ अकाउंट से राशि का ट्रांजेक्शन कर ऑनलाइन धोखाधड़ी को अंजाम दे दिया।
इधर, महू इलाके में भी व्यक्ति के 48 हजार रुपए की ऑनलाइन धोखाधड़ी हो गई। थाना महू पुलिस के मुताबिक फरियादी अतीक उर रहमान निवासी टाल मोहल्ला की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया। फरियादी ने पुलिस को बताया कि अज्ञात आरोपी ने 29 अगस्त की रात 12 बजे से सुबह 11.50 बजे के बीच ऑनलाइन 48 हजार 496 रुपए ट्रांसफर कर लिए। बैंक से आए मैसेज के बाद इस घटना का पता चला। पुलिस साइबर डेस्क की मदद से जांच कर रही है।
Updated on:
23 Sept 2026 01:34 pm
Published on:
23 Sept 2026 01:34 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
