इंदौर

नर्सिंग छात्रा से शादी का वादा कर बनाए शारीरिक संबंध, भाई का दोस्त है आरोपी

mp news: भाई के दोस्त ने दोस्ती कर प्यार के जाल में फंसाया, शादी का वादा कर करीब 5 साल तक बनाता रहा शारीरिक संबंध।

2 min read
Feb 27, 2026
nursing student rape case false promise of marriage brothers friend (demo pic)

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक नर्सिंग छात्रा से प्यार का नाटक कर शारीरिक शोषण किए जाने का मामला सामने आया है। घटना लसूड़िया थाना क्षेत्र की है। पीड़ित युवती के मुताबिक आरोपी उसके भाई का दोस्त है जो शादी का वादा कर उसके साथ करीब 5 साल से शारीरिक संबंध बना रहा था। जनवरी के महीने में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया है।

ये भी पढ़ें

बेटे की शादी की रस्म कर रही मां की थमी सांसें, बीपी की दवा लेना भूल गई थीं

भाई के दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप

पीड़ित युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया है कि आरोपी का नाम रोहित मालवीय है। रोहित उसके भाई का दोस्त है और इसी कारण उसका घर पर आना जाना था। करीब 5 साल पहले उसकी रोहित से दोस्ती हुई और फिर रोहित ने उससे प्यार का इजहार किया। अक्टूबर 2021 में रोहित उसे घुमाने के बहाने खजराना गणेश मंदिर ले गया और फिर वहां से एक होटल में लेकर गया। होटल में रोहित ने उससे शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए।

पांच साल में कई बार बनाए संबंध

पीड़िता के मुताबिक बीते करीब 5 साल में रोहित ने उससे कई बार शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। आखिरी बार 12 जनवरी को रोहित ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। तब उसने रोहित पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसने शादी की बात को टाल दिया और बाद में मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया। पीड़िता ने कई बार रोहित से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन जब संपर्क नहीं हुआ तो उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ। पीड़िता ने परिवारवालों को रोहित की करतूत के बारे में बताया जिसके बाद परिजन ने उसे हिम्मत दी और पुलिस थाने लेकर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी रोहित मालवीय के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में ले लिया है। फिलहाल आरोपी रोहित फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें

छाती पीट-पीटकर रोने वाली पत्नी ही निकली कातिल

Published on:
27 Feb 2026 05:57 pm
Also Read
View All

अगली खबर