इंदौर

patrika positive News : 70 साल की उम्र में कोरोना को दी मात, हिम्मत नहीं हारी तो दवा करने लगी असर

patrika positive news: 70 वर्षीय डॉ. गोपाल गुप्ता का ऐसा उदाहरण है जो बताता है कि हौंसले के आगे जीत है...
2 min read
• •
Updated: 17 May 2021, 2:49 PM IST
doctor.png
hacker

इंदौर। शहर में फिलहाल कोरोना संक्रमण का डर लोगों के मन में इतना बढ़ गया है कि सिटी स्कैन रिपोर्ट में 15-20 परसेंट संक्रमण भी परेशान कर देता है, लोग तनाव में आ जाते है। वहींpatrika positive news कैंपेन के तहत हम आपको ऐसे में 70 वर्षीय डॉ. गोपाल गुप्ता का उदाहरण देने जा रहे हैं जो बताते है कि डरने की कोई बात नहीं है, हौंसले के आगे जीत है।

संक्रमण ने हमें डरा दिया था

डॉ. गोपाल गुप्ता (70) के फेफड़े पूरी तरह संक्रमित हो चुके थे। सिटी स्कैन रिपोर्ट में इंफेक्शन स्कोर 25 में से 25 यानी 95 प्रतिशत तक पहुंच गया था। भतीजे संजय गुप्ता ने बताया, इन्हें किडनी की भी समस्या थी। क्रिएटिनिन बढ़ रहा था और उन्हें हृदय रोग की समस्या भी रही है। ऐसे में 95 प्रतिशत तक फेफड़ों में संक्रमण ने हमें डरा दिया था। उन्हें 19 अप्रेल को युरेका अस्पताल में भर्ती करवाया।

6 दिन बायपेप पर रखा गया

डॉ. उल्लास महाजन और डॉ. मनीष डोंगरे की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। उन्हें तुरंत आईसीयू में भर्ती करने का निर्णय लिया गया 20 दिन तक भर्ती रहने के दौरान उन्हें 6 दिन बायपेप पर रखा गया। फिर वे धीरे-धीरे बायपेप से बाहर आ गए। अब उनका ऑक्सीजन स्तर 93 परसेंट तक आ गया। इस बीच डॉक्टरों की टीम जुटी रही ।

40 पहुंच गया 02 स्तर

संजय ने बताया, अंकल डॉक्टर हैं, इसलिए 3-4 दिन तक उन्होंने खुद इलाज किया। सेहत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें भर्ती करना पड़ा । भर्ती हुए तब उनका ऑक्सीजन स्तर 83 पर था। इस बीच एक बार ऐसा भी हुआ कि ऑक्सीजन स्तर 40 प्रश तक आ गया था लेकिन हिम्मत नहीं हारी और दवा असर करने लगी।

Published on: