
Coronavirus
देवास। कोरोना संक्रमण (Coronavirus) के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली कई तस्वीरें, कई खबरें सामने आई किसी ने नकली इंजेक्शन बनाकर बेचे तो किसी ने दवाओं, इंजेक्शन की कालाबाजारी की। किसी ने बेड का सौदा किया तो किसी ने ऑक्सीजन का, लेकिन इन तमाम घटनाओं के बावजूद ऐसे लोग आज भी हैं जिनके लिए मानवता सर्वोपरि है।
ऐसे ही शख्स का नाम है प्रदीप चौधरी। चौधरी के सेवा कार्य सालभर जारी रहते हैं। दरसअल चौधरी ने जिला अस्पताल के लिए एक एंबुलेंस खरीदी है। इसके लिए अपना प्लॉट बेचा। जिस प्लॉट की कीमत 25 लाख रुपए थी उसे लॉकडाउन में कम कीमत में बेचा, ताकि जिला अस्पताल को एंबुलेंस दे मिल सके। 15 लाख रुपए एंबुलेंस के लिए दिए हैं। इसकी बुकिंग कर दी गई है और एक दो दिन में जिला अस्पताल को यह एम्बुलेंस मिल जाएगी। इसके पहले चौधरी ने ऑक्सीजन प्लांट के लिए 50 लाख रु देने की बात कही थी।
एक-दो दिन में मिल जाएगी एम्बुलेंस
प्रदीप चौधरी ने बताया कि पिछले लॉकडाउन में हमने हरसंभव सेवा की। तब ये सोचा था कि कोरोना खत्म हो गया है, लेकिन इस बार भयावह रूप में यह सामने आया। आंखों के सामने लोगों को मरते देखा तो दिल पसीज गया। ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए हमने कलेक्टर से ऑक्सीजन प्लांट के लिए अनुमति मांगी और 50 लाख रुपए देने की बात कही।
Updated on:
11 May 2021, 11:28 AM IST
Published on:
11 May 2021, 11:28 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.