इंदौर

Indore news: 12 से 15 अगस्त तक नहीं भेज सकेंगे पार्सल, रेलवे ने लगाई रोक

Ban on sending parcels:12 से 15 अगस्त तक दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक, इंदौर से दिल्ली भेजे जाने वाले सामान पर सीधा असर।
2 min read
Aug 11, 2026
Ban on sending parcels: पार्सल भेजने पर लगी रोक (Photo Source - AI)
Ban on sending parcels: पार्सल भेजने पर लगी रोक (Photo Source - AI)

Indore news: स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली के पांच प्रमुख रेलवे स्टेशनों पर 12 से 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग और हैंडलिंग पर रोक लगा दी गई है। इसका सीधा असर इंदौर से दिल्ली जाने वाले पार्सल पर पड़ेगा। इंदौर से रोजाना रेलवे सहित अन्य माध्यमों से बड़ी संख्या में पार्सल दिल्ली भेजे जाते हैं। ऐसे में जिन लोगों का सामान दिल्ली पहुंचना जरूरी है, उन्हें अंतिम समय की परेशानी से बचने के लिए पहले से वैकल्पिक व्यवस्था करनी होगी।

नहीं होगी पार्सल की बुकिंग और हैंडलिंग

रेलवे के मुताबिक 12 से 15 अगस्त तक नई दिल्ली, दिल्ली जंक्शन, हजरत निजामुद्दीन, आनंद विहार टर्मिनल और दिल्ली सराय रोहिल्ला स्टेशनों पर पार्सल की बुकिंग और हैंडलिंग नहीं होगी। यानी इन स्टेशनों पर पार्सल की लोडिंग- अनलोडिंग भी नहीं की जाएगी। दिल्ली रेलवे के प्रमुख गंतव्यों में शामिल होने के कारण इसका असर इंदौर के व्यापारियों, छोटे कारोबारियों और व्यक्तिगत रूप से सामान भेजने वाले ग्राहकों पर पड़ सकता है।

सड़क मार्ग से ही विकल्प रेलवे सेवा उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में बुकिंग करने वालों के लिए सड़क मार्ग विकल्प रहेगा। इसके लॉजिस्टिक कंपनियों की सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। सामान भेजने से पहले शुल्क, डिलीवरी समय और बुकिंग की उपलब्धता की जानकारी लेना जरूरी होगा।

अंतिम समय में ज्यादा परेशानी की आशंका

इंदौर से दिल्ली कपड़े, मशीनरी पाट्र्स, दस्तावेज, व्यापारिक सामग्री और अन्य सामान भेजा जाता है। कई कारोबारी रेलवे पार्सल सेवा को अपेक्षाकृत किफायती विकल्प मानते हैं। ऐसे में चार दिन की रोक के कारण जरूरी सामान भेजने वालों को परेशानी हो सकती है। खासकर उन लोगों के लिए दिक्कत बढ़ेगी, जिन्हें निर्धारित समय में सामान दिल्ली पहुंचाना है।

जरूरी सामान दिल्ली भेजने वाले ग्राहकों के लिए बेहतर होगा कि वे पहले ही रेलवे पार्सल की बुकिंग करा लें। हालांकि बुकिंग कराने से पहले संबंधित रेलवे पार्सल कार्यालय से यह भी पता करना जरूरी होगा कि सामान की डिलीवरी किस स्टेशन पर होगी और प्रतिबंध के कारण उस पर कोई असर तो नहीं पड़ेगा।

Updated on:
11 Aug 2026 01:58 pm
Published on:
11 Aug 2026 01:58 pm