इंदौर

पेट्रोल-डीजल महंगा, इंदौर में 60% तक बढ़ेगा ‘बसों का किराया’

MP News: यात्रियों का कहना है कि सरकार ने हाल के वर्षों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की है, ऐसे में सीधे 60 प्रतिशत किराया बढ़ाना उचित नहीं है।

2 min read
May 17, 2026
Bus Fares प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source - Patrika)

MP News: बस से सफर करने वाले यात्रियों की जेब पर जल्द ही अतिरिक्त बोझ पड़ सकता है। डीजल पर 3 रुपए कीमत बढ़ाने के साथ ही बस ऑनर्स एसोसिएशन मप्र ने यात्री किराए में प्रति किलोमीटर 60 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की मांग उठाई है। ऐसे में रोजाना नौकरी, पढ़ाई और कामकाज के लिए बसों से सफर करने वाले हजारों यात्रियों को ज्यादा किराया चुकाना पड़ सकता है। ऑपरेटरों का तर्क है कि डीजल समेत मेंटेनेंस और अन्य खर्च लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि लंबे समय से किराए में पर्याप्त वृद्धि नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें

Monsoon 2026 :बुरहानपुर के रास्ते दस्तक देगा ‘मानसून’ ! इस तारीख से होगी झमाझम बारिश

बसों का संचालन करना मुश्किल

प्राइम रूट बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2021 में डीजल करीब 80 रुपए प्रति लीटर था, जब किराया बढ़ाया गया था। अब बढ़कर 96 रुपए लीटर तक पहुंच गया है। केवल डीजल ही नहीं, बल्कि टायर, लुब्रिकेंट, यूरिया, मोटर पाट्र्स, टोल टैक्स और बसों के मेंटेनेंस पर होने वाला खर्च भी काफी बढ़ गया है। नई चेसिस, बस बॉडी और शासन ने अनिवार्य किए जा रहे नए उपकरणों से संचालन लागत और बढ़ी है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि मौजूदा किराए में बसों का संचालन करना लगातार मुश्किल होता जा रहा है। उनका तर्क है कि पिछले कई वर्षों से किराए में सीमित बढ़ोतरी हुई है, जबकि खर्च 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ चुका है। ऐसे में किराया बढ़ाना जरूरी हो गया है।

3 प्रतिशत बड़े डीजल के दाम

बस ऑपरेटरों की इस मांग का यात्रियों ने विरोध शुरू कर दिया है। यात्रियों का कहना है कि सरकार ने हाल के वर्षों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 प्रतिशत तक ही बढ़ोतरी की है, ऐसे में सीधे 60 प्रतिशत किराया बढ़ाना उचित नहीं है। उनका कहना है कि इससे रोजाना अप-डाउन करने वाले नौकरीपेशा और छात्रों पर सीधा असर पड़ेगा।

रेलवे बन जाएगा सस्ता और सुविधाजनक विकल्प

यात्रियों का यह भी कहना है कि यदि बस किराया बढ़ा तो रेलवे ज्यादा सस्ता और सुविधाजनक विकल्प बन जाएगा। उदाहरण के लिए इंदौर-महू रूट पर जहां बस से आनेजाने में करीब 96 रुपए खर्च होंगे, वहीं ट्रेन से यही सफर करीब 20 रुपए में पूरा हो जाता है। ऐसे में बड़ी संख्या में यात्री बसों की बजाय ट्रेन का विकल्प चुन सकते हैं। अब परिवहन विभाग के किराया बोर्ड के फैसले पर बस ऑपरेटरों और यात्रियों दोनों की नजर टिकी हुई है।

बढ़ गए रेट

जानकारी के लिए बता दें कि प्रदेशभर में पेट्रोल और डीजल के दाम करीब 3-3 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिए गए हैं। अब इंदौर में पेट्रोल का रेट 109.86 रुपए प्रति लीटर और डीजल का रेट 95.06 रुपए प्रति लीटर हो गया है। स्पीड पेट्रोल की कीमत बढ़कर 119.56 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। इससे पहले इंदौर में पेट्रोल 106.58 रुपए प्रति लीटर और डीजल 91.97 रुपए प्रति लीटर मिल रहा था।

ये भी पढ़ें

MP में तरबूज खाने से मौत के मामले में बड़ा खुलसा, डॉक्टर भी हुए हैरान
Published on:
17 May 2026 05:38 pm
Also Read
View All