
इंदौर आए दिग्विजय सिंह की मुलाकात भाजपा की पूर्व मंत्री उषा ठाकुर से हुई। देखें मजेदार वीडियो। (विजुअल- पत्रिका)
MP politics viral clip: कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह और मध्यप्रदेश भाजपा की विधायक एवं पूर्व मंत्री उषा ठाकुर के बीच इंदौर में सनातन धर्म को लेकर मीठी नोंकझोंक हुई। दोनों की बातचीत का मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में दिग्विजय सिंह अपने आपको घोर सनातनी बता रहे हैं और कह रहे हैं कि मैंने नर्मदा परिक्रमा भी की है और मैं एकादशी का उपवास भी रखता हूं।
दरअसल, इंदौर के रेसीडेंसी कोठी में शनिवार को दोनों ही नेताओं की मुलाकात हुई थी। दिग्विजय सिंह शुक्रवार को कांग्रेस नेता एवं पूर्व विधायक अश्विन जोशी के निधन पर शोक व्यक्त करने आए थे। इस मुलाकात के दौरान उषा ठाकुर ने भोजशाला मामले में आए फैसले को लेकर टिप्पणी की। उषा ठाकुर उनके पीठ पीछे सनातन विरोधी कह रही थीं। इस पर उषा ठाकुर ने उनसे कहा कि यदि वे पक्के सनातनी हैं तो सार्वजनिक रूप से स्वीकार करना चाहिए और भोजशाला पर आए फैसले का सम्मान भी करना चाहिए। इसके जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा कि तुमने कैसे मान लिया कि मैंने फैसले का विरोध किया है। इसके बाद दिग्विजय सिंह ने कैमरे के सामने कहा कि वह घोर सनातन धर्म को मानने वाले हैं। उन्होंने नर्मदा परिक्रमा भी की है, एकादशी का उपवास भी रखते हैं।
दिग्विजय सिंह भाजपा की एमएलए ऊषा ठाकुर से कहते हैं कि मैं घोषणा करते आया हूं और घोषणा फिर कर रहा हूं कि मैं घोर सनातन धर्म को मानने वाला हूं और मेरे कहने के बाद आपने सनातन धर्म को स्वीकार किया, पहले हिन्दू धर्म - हिन्दू धर्म करती थीं। सनातन कहने की शुरुआत मैंने ही की थी। इस पर उषा ठाकुर बोलीं कि हम अनादिकाल से सनातनी है, वेदों के पुजारी हैं। इस पर दिग्विजय बोले क्या हम दुश्मन हैं क्या। इस पर दिग्विजय सिंह ने आगे कहा कि सुन लें, मैं जितना सनातनी हूं, क्या तुमने कभी नर्मदा परिक्रमा की है? क्या तुम एकादशी का व्रत करती हो। आप मेरे बड़े भाई हैं और व्यक्तिगत रूप से पक्के सनातनी है तो सार्वजनिक रूप से स्वीकार करते क्यों नहीं। दिग्विजय ने कैमरे की तरफ इशारा करते हुए कहा कि मैं आज सार्वजनिक रूप से ही तो स्वीकार कर रहा हूं। इसके बाद भाजपा एमएलए उषा ठाकुर ने दिग्विजय सिंह को धन्यवाद भी दिया।
दिग्विजय ने भी यही वीडियो अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा है कि ये हैं मध्यप्रदेश सरकार की पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक मेरी छोटी बहन ऊषा ठाकुर। आज इंदौर में मेरे पीठ पीछे मुझे सनातन विरोधी कह रहीं थीं। मैं वहीं खड़ा था मैने तत्काल उन्हें बताया कि मेरे कहने के बाद आप लोगों ने हिन्दू धर्म बोलना छोड़कर सनातन धर्म बोलना शुरू किया। मैं घोर सनातन धर्मी हूं, मैं सनातन धर्म का विरोधी हो ही नहीं सकता।
Updated on:
16 May 2026 05:15 pm
Published on:
16 May 2026 05:13 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
