चकमा दे थाने से भागा जेबकट घर से पकड़ाया

बदमाश ने अपना नाम शुभम अही(19) निवासी मालवा मिल बताया, वह पहली बार रंगेहाथ पकड़ाया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 23 Jun 2015, 12:32 AM IST
accused arrested
death of suspicious child thief
इंदौर।
जीआरपी थाने से एक जेबकट भाग निकला। रविवार रात रेलवे स्टेशन पर एक बुर्जुग ट्रेन के इंतजार में बैठे थे तभी एक बदमाश ने जेब काटने की कोशिश की। मौजूद लोगों के देख लेने पर उसने भागने की कोशिश की लेकिन लोगों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और जीआरपी थाने लाए। बदमाश ने अपना नाम शुभम अही(19) निवासी मालवा मिल बताया, वह पहली बार रंगेहाथ पकड़ाया था।


पुलिस उससे पूछताछ करती, इसके पहले ही वह चकमा देकर थाने से भाग निकला। थाने में जेबकतरे को लॉकअप के बाहर ही बैठा दिया था। तेज बारिश के कारण बारिश से बचने कई काफी थाने में खड़े थे। इसी बीच मौका पाकर वह भाग निकला। इसके बाद थाने में हडकंप मच गया। पुलिसकर्मी तलाश में जुटे लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। जीआरपी पुलिस ने शुभम पर पुलिस अभिरक्षा से भागने का केस दर्ज कर जांच शुरू की।


लापरवाही सामने आने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। टीआई एमएल चौहान ने बताया कि शुभम के घर दबिश दी गई। रात भर वो घर नहीं आया। सोमवार भी वो दिनभर इधर-उधर भटकता रहा। शाम को जैसे ही घर आया तो वहा मौजूद पुलिसवालों को देखकर भाग निकला। पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। थाने से भागने के बाद रातभर वो नेहरु पार्क में छिपा रहा।
Published on: