इंदौर

‘मेरी पत्नी से दोस्ती थी इसलिए मार डाला…’, इंदौर में दोस्त ही निकला दोस्त का कातिल

Blind Murder case: पत्नी से दोस्ती की शंका में आरोपी ने युवक की जान ले ली। पुलिस ने कॉल डिटेल और पूछताछ के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
2 min read
• •
Updated: 25 Nov 2026, 12:08 PM IST
क्राइन सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific) मुख्य आरोपी अजय कपारिया (Photo Source - Patrika)
क्राइन सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnific) मुख्य आरोपी अजय कपारिया (Photo Source - Patrika)

Indore Blind Murder:मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में में तीन दिन पहले मिले युवक के मिले अधजले शव की न सिर्फ पहचान हो गई है, बल्कि पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के दौरान मृतक के सिर में मिली सर्जिकल प्लेट पर दर्ज सीरियल नंबर के आधार पर अंधा कत्ल भी सुलझा लिया। कॉल डिटेल और आखिरी लोकेशन के आधार पर तीन दोस्तों से पूछताछ के बाद एक को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान विनय उर्फ विनायक पिता जगदीश सोलंकी निवासी एरोड्रम क्षेत्र के रूप में हुई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर में सर्जिकल प्लेट लगी होना पाई गई थी।

शराब के कारण पत्नी ने छोड़ा

पुलिस को जानकारी मिली है कि विनय ने करीब डेढ़ साल पहले लव मैरिज की और सीने पर पत्नी का नाम गुदवाया था। बाद में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद पत्नी का नाम छिपाने के लिए उसने उसी के ऊपर बाज का टैटू बनवा लिया था। उसकी शराब पीने की आदत के कारण पत्नी से विवाद होता था । इस कारण पत्नी ने उसे छोड़ दिया था।

पत्नी से दोस्ती की शंका में हत्या

आरोपी ने 'दृश्यम' देखकर पुलिस को गुमराह करने और बचने का प्लान बनाया था। पुलिस लोकेशन ट्रेस न कर पाए, इसलिए हत्या के वक्त वह अपना मोबाइल घर पर ही छोड़ गया था। अजय ने सुजीत नाम के युवक को जैकेट दिलाने का बहाना बनाया और विनय को घर के पास से साथ ले गया। पुलिस के मुताबिक मारपीट या हत्या में सुजीत की कोई भूमिका नहीं थी। उसी के बयान के आधार पर अजय को पकड़ा गया। हत्या की असली वजह यह थी कि अजय को शक था कि उसकी पत्नी की विनय से दोस्ती थी। इसी रंजिश में उसने हत्या को अंजाम दिया।

सर्जिकल प्लेट ने उगले राज

पुलिस ने विनय के सिर पर सर्जिकल प्लेट के सीरियल नंबर के आधार पर अस्पतालों के मेडिकल रिकॉर्ड खंगालने शुरू किए। उसके बाद पुलिस गुजरात की कंपनी से होते हुए अरविंदो अस्पताल पहुंची, जहां वर्ष 2025 में विनय सोलंकी के सिर का ऑपरेशन हुआ था और सर्जिकल प्लेट लगाई गई थी। प्लेट का लिंक मिलते ही आजाद नगर पुलिस ने एरोड्रम थाने से जानकारियां ली, जहां विनय की गुमशुदगी दर्ज हुई थी।

परिजन के मुताबिक ई-रिक्शा चालक विनय 21 नवंबर की रात घर से निकला था और वापस नहीं लौटा। 22 नवंबर को पिता ने एरोड्रम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पिता जगदीश ने पुलिस को बताया कि 21 नवंबर को बेटे को सुजीत पटेल और उसके दो साथी अपने साथ लेकर गए थे। जैकेट को लेकर विवाद चल रहा था। आरोप है कि उन्होंने ही मारपीट की और उसे गाड़ी पर बैठाकर साथ ले गए थे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या का मुख्य संदेही अजय कपारिया निवासी वंदना नगर (छोटा बांगड़दा) है, जो ई-रिक्शा चलाता है। उससे पूछताछ की गई तो उसने हत्या की बात कबूल ली है।

Updated on:
25 Nov 2026, 12:08 PM IST
Published on: