इंदौर

Grocery Items Price List: किराने के सामान की कीमतों में गिरावट, देखें लिस्ट

Grocery Items Price List- ग्राहकी कमजोर रहने से गुड़ और केसर के भाव में गिरावट...>

2 min read
Jun 30, 2022
Grocery Items Price List

इंदौर। गर्मी के कारण गुड़ में खरीदी नहीं निकल पा रही है, वहीं कोल्ड स्टोर में गुड़ का स्टॉक अधिक है, जिससे कीमतों में गिरावट आई है। बताया जा रहा है कि सप्ताह भर में गुड़ का दाम 200 से 300 रुपए क्विंटल घट गया है। मांग कमजोर रहने से केसर के भाव भी कम हुए है। इरानी पिस्ता के भाव तेज रहे। लौंग में भी सुधार आया। टिपटूर में खोपरा गोला का टेंडर 145.31 रुपए गया। वहां आवक 2697 बोरी की रही। घरेलू बाजार में खोपरा गोला में सुधार आया।

शकर एस 3560 से 3580, शकर एम सुपर 3625 से 3650, एम शकर 3750 से 3775, गुड़ भेली 3300, कटोरा 3600, लड्ड़ू 3800, ऑर्गेनिक 6000, सिंघाड़ा बड़ा 250 से 275, छोटा 160 से 165, सच्चासाबु एगमार्क (1 किलो) 6350, सच्चासाबु एगमार्क आधा किलो 6420, लूज (25 किलो) में 5680 प्रति क्विंटल। खोपरा गोला बाक्स में 169 से 192, खोपरा बूरा 1950 से 3300 रुपए।

पूजन सामग्री : नारियल 120 भरती 1700 से 1750, 160 भरती 1650 से 1750, 200 भरती 1750 से 1800, 250 भरती 1950 से 2000, देशी कपूर 960 से 975, पूजा सुपारी 460 से 480, अरीठा 125, केसर 145 से 150, बेस्ट 163.50, सिंदूर (25 किलो) 6600 रुपए।

आटा-मैदा : आटा चक्की 1250, रवा कट्टे में 1350, मैदा 1300, चना बेसन 3200 रुपए प्रति 50 किलो बोरी।

सूखे मेवों के थोक भाव

काजू डब्ल्यू 240 नंबर 790 से 830, टुकड़ी 670 से 690, बादाम इंडिपेंडेट 550 से 555, अमरीकन 590 से 625, बेस्ट 650, मोटा दाना 750, टांच 500 से 525, खारक 111 से 120, मीडियम 125 से 132, बेस्ट 138 से 145, एक्सट्रा बेस्ट 165 से 210, किशमिश कंधारी 330 से 400, बेस्ट 450, इंडियन 190 से 210, बेस्ट 250, चारोली 900 से 1050, बेस्ट 1150 से 1175, मुनक्का 450 से 550, बेस्ट 600, एक्सट्रा बेस्ट 825, अंजीर 650 से 825, बेस्ट 950 से 1100, मखाना 625 से 650, बेस्ट 675 से 825, पिस्ता मोटा 1675 से 1725, कंधारी 1760 से 1885 रुपए।

खड़े मसालों के भाव

कालीमिर्च 525 से 530, मिनिमटर 540 से 545, मटरदाना 560 से 585, हल्दी निजामाबाद 100 से 120, हल्दी सांगली 160 से 165, हल्दी पावडर 1750 से 1850, जीरा राजस्थान 245 से 250, ऊंझा 250 से 255, मीडियम 258 से 270, बेस्ट 280 से 295, सौंफ मोटी 120 से 135, मीडियम 140 से 155, बेस्ट 180 से 200, बारीक 190 से 210, लौंग चालू 680 से 685, बेस्ट 700 से 715, दालचीनी 285 से 295, जायफल 750 से 850, जावत्री 2000 से 2100, बड़ी इलायची 725 से 775, बेस्ट 800 से 900, पत्थरफूल 340 से 380, बेस्ट 550, बाद्यान फूल 690 से 780, शाहजीरा खर 310 से 320 रुपए।

Updated on:
30 Jun 2022 05:34 pm
Published on:
30 Jun 2022 05:33 pm
Also Read
View All