Jai Bapu Jai Bhim Jai samvidhan Rally : कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली की शुरुआत से कुछ देर पहले बड़ा अपडेट सामने आया है। रैली में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी।
Jai Bapu Jai Bhim Jai samvidhan Rally :मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जन्म स्थली महू में आयोजित कांग्रेस की 'जय बापू, जय भीम, जय संविधान रैली' की शुरुआत से कुछ देर पहले ही कार्यक्रम को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि रैली में सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी। पहले जानकारी थी कि , वो राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एक साथ प्लेन से महू पहुंचेंगे। लेकिन, कुछ घंटे पहले उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। हालांकि, अन्य नेता इस रैली में शामिल हो रहे हैं। फिलहाल, प्रियंका रैली में क्यों नहीं आ रहीं, कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।
बता दें कि, कांग्रेस की जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा की शुरुआत आज डॉ. भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली महू से होने जा रही है। कार्यक्रम में कांग्रेस शासित राज्य के 4 मुख्यमंत्री, 8 मंत्री, 15 सांसद, 150 से ज्यादा विधायक, वर्किंग कमेटी के 25 सदस्य, मध्य प्रदेश के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री भी शामिल होंगे। राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे भी 45 मिनट महू में ही रहेंगे।
महू के वेटरनरी कॉलेज मैदान में कांग्रेस की बड़ी रैली आयोजित की गई है। ताजा अपडेट के अनुसार, रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल होंगे। रैली का समय दोपहर 12 बजे तय किया गया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि, रैली में करीब दो लाख लोग शामिल होंगे। इस रैली के जरिए पार्टी दलित और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं को साधने की कोशिश कर रही है।