इंदौर

‘दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिली हो तो…’, इंदौर दौरे से पहले राहुल गांधी ने MP सरकार को घेरा

Balaghat Tribal Children Deaths राहुल गांधी ने अपने इंदौर दौरे से पहले मध्यप्रदेश को घेरा...। सोशल मीडिया एक्स पर बालाघाट के आदिवासी बच्चों की मौत पर उठाया सवाल...।
2 min read
Sep 17, 2026
Balaghat tribal children deaths
Balaghat tribal children deaths- मध्यप्रदेश के इंदौर दौरे पर आने से पहले गुरुवार को राहुल गांधी ने उठाया आदिवासी बच्चों की मौत का मुद्दा। (फोटो-एएनआई एक्स)

Balaghat Tribal Children Deaths- विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शनिवार 19 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं, वे 'छात्रों की गूंज कार्यक्रम' को संबोधित करेंगे। इंदौर आने से पहले राहुल गांधी ने मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में हुई आदिवासी बच्चों की बीमारी से मौत का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने इसके लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुरस्त मिल गई हो तो जरा जमीनी हकीकत भी देख लीजिए।

राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्यप्रदेश सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर बालाघाट में 30 से अधिक आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाएं न मिलने से मौत होना प्रमुख कारण बताया है।

क्या लिखा राहुल गांधी ने

बालाघाट में 30 से ज़्यादा आदिवासी बच्चों की बीमारी, कुपोषण और बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच मौत हो चुकी है। संवेदनहीनता का आलम यह है मासूमों की मौतें होती रहीं, लेकिन कार्रवाई सुस्त रही, सरकार सोती रही। मुख्यमंत्री जी, दीये जलाने और उत्सव मनाने से फुर्सत मिल गई हो तो ज़रा राज्य की ज़मीनी हालत भी देखिए। बीमारी, पोषण और साफ पानी की कमी और चरमराती स्वास्थ्य व्यवस्था नन्हें बच्चों की जान ले रही है। मिलावटी दवाइयां और जहरीली अवैध शराब सैकड़ों परिवारों को तबाह कर रही हैं।

मध्यप्रदेश को बताया सबसे ज्यादा बर्बाद

राहुल गांधी ने आगे लिखा कि मैं इंदौर आ रहा हूं और लगातार प्रदेश के छात्रों, युवाओं और आम लोगों से feedback ले रहा हूं। सामने आ रही भयावह घटनाएं बता रही हैं कि मध्यप्रदेश की शिक्षा व्यवस्था आज देश भर में सबसे ज़्यादा बर्बाद है। छात्र, बच्चे, गरीब, दलित, आदिवासी, पिछड़े या महिलाएं - हर वर्ग प्रताड़ित है, कोई खुश नहीं। मध्य प्रदेश सरकार आज भारत की सबसे भ्रष्ट और सबसे कुशासित सरकार है - यही सच्चाई है।

पीएम मोदी को बधाई

दिनरात मोदी सरकार को घेरने वाले विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्म दिवस के मौके पर शुभकामना संदेश दिया है। राहुल ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्म दिवस की बधाई देते हुए अच्छे स्वास्थ्य और लंबी आयु की कामना की है।

Updated on:
17 Sept 2026 02:40 pm
Published on:
17 Sept 2026 02:34 pm