इंदौर

‘मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं’, राहुल गांधी ने इस MP कांग्रेस के नेता से कहा….

MP News: भोपाल में किसान पंचायत में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने नेताओं से चर्चा की। एक नेता को उन्होंने कहा- मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं।

2 min read
Feb 26, 2026
rahul gandhi kisan panchayat in bhopal (फोटो- Patrika.com)

Rahul Gandhi: भोपाल में आयोजित किसान पंचायत के दौरान कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील और उससे जुड़े अन्य विषयों पर गहरी चिंता व्यक्त की। किसान निर्मा मंडल के प्रतिनिधियों के अलावा कई व्यापारियों ने भी उनसे बातचीत की। कुछ नेताओं ने कहा कि ट्रेड डील से छोटे व्यापारियों, इंडस्ट्री और ख़ासकर टेक्सटाइल सेक्टर को नुकसान होगा, क्योंकि अमेरिका से सस्ते सामान आने से स्थानीय उद्योगों को दिक्कतें आएंगी और कृषि तथा व्यापार दोनों वर्ग प्रभावित होंगे। (MP News)

ये भी पढ़ें

बड़ी सौगात: MP-UP के बीच बनेगा रेल कॉरिडोर, इन जिलों को होकर गुजरेगा

राहुल ने कहा- मैं तुम्हारे साथ खड़ा हूं

कार्यक्रम में इंदौर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े से हुई चर्चा में उन्होंने गांधी भवन पर हुई पत्थरबाजी और हमले की बात उठाई। विपिन वानखेड़े ने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पर हमला करने आए थे और कई कार्यकर्ता घायल हुए, लेकिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डटकर मुकाबला किया। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा नकारात्मक राजनीति करती है और कांग्रेसी इससे डटकर मुकाबला करें, साथ ही कहा कि “मैं हर कांग्रेसी के साथ हूँ।”

भारत-अमेरिका ट्रेड डील को बताया किसानों के खिलाफ

कांग्रेस ने इस ट्रेड डील (India-US Trade Deal) को किसान व छोटे उद्योगों के खिलाफ बताया है। राहुल गांधी ने कहा कि यह समझौता किसानों के हित के विपरीत है और इससे देश के कृषि उत्पादों तथा कपास और अनाज जैसे फसलों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगाया कि सरकार ने इस डील में किसानों और स्थानीय उद्योगों के हितों को नजरअंदाज किया है और अमेरिका के दबाव में समझौता किया है।

कांग्रेस नेताओं का मानना है कि इससे फसल कीमतों पर दबाव पड़ेगा और घरेलू बाजार कमजोर होगा। कांग्रेस ने मध्यप्रदेश से शुरू होकर पूरे देश में किसान महाचौपाल श्रृंखला का अभियान चलाने का ऐलान किया है, जिसका लक्ष्य ट्रेड डील के संभावित नकारात्मक प्रभावों के बारे में आम जनता को बताना है। (MP News)

ये भी पढ़ें

CM मोहन यादव ने खत्म किया मैटर, यहां बनेगा नया फोरलेन, 28 गांवों को होगा फायदा

Published on:
26 Feb 2026 04:04 am
Also Read
View All

अगली खबर