इंदौर

एमपी के कांग्रेस नेताओं को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने बुलाया दिल्ली

Rahul Gandhi Summoned Reena Baurasi To Delhi : इंदौर कार्यक्रम की कामयाबी से गदगद हुए राहुल गांधी, रीना बौरासी ने 15 दिन अभियान चलाकर छात्राओं को कार्यक्रम से जोड़ा
2 min read
Sep 20, 2026
राहुल गांधी ने रीना बौरासी को दिल्ली बुलाया - Rahul Gandh Image
राहुल गांधी (Photo Source: Rahul Gandhi instagram account)

Rahul Gandhi : इंदौर में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम को बेहद कामयाब करार दिया जा रहा है। इससे कांग्रेसियों में भी उत्साह है। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी भी कार्यक्रम की सफलता पर गदगद हैं। प्रदेश के जिन नेताओं ने छात्रों की गूंज कार्यक्रम के लिए तगड़ी मेहनत की उन्हें कांग्रेस अब बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकती है। इन नेताओं में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी का नाम भी शामिल है। राहुल गांधी ने उन्हें दिल्ली बुलाया है।

सतना के अखिल भारती क्रांति ने कहा- मैं एमपीपीएससी का छात्र हूं। यहां हालात ऐसे हैं कि पिछले 8 साल से जितने भी पदों पर भर्ती होती है उसमें 13 प्रतिशत पद होल्ड कर दिए जाते हैं। मेरे जैसे 4.87 लाख बच्चे होल्ड हैं। हम लोग ओवर एज हो गए।

ओबीसी आरक्षण: राजगढ़ की सपना गुर्जर ने कहा- मार्च 2019 में कांग्रेस सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण दिया था। यह पूरे प्रदेश में लागू भी है। सरकार बदलते ही बीजेपी ने हमारे 13 प्रतिशत पद पर कोर्ट का हवाला देकर हमारी सारी नियुक्त होल्ड कर दी है। भविष्य को अंधकार में रखा है। छात्र तनय ने कहा, मास्टर्स के लिए अप्लाय किया, अंधभक्त नहीं था, एडमिशन नहीं दिया।

राहुल बोले- सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

कार्यक्रम में राहुल गांधी ने कहा कि सिस्टम को चलाने वाले बच्चों को देखिए वे इंदौर में पढ़ रहे हैं या विदेश में। ये देश के युवाओं को अंधभक्त बनाना चाहते हैं। अपने बच्चों को बाहर भेजेंगे पढऩे के लिए।

15 दिन का अभियान चलाकर छात्राओं को जोड़ा

शुरुआत में लड़कों की लेन पूरी भर गई थी, लेकिन लड़कियों की लेन आधी खाली थी। इस बीच महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया हजारों युवतियों के समूह के साथ पैदल मार्च करते हुए पहुंचीं। बौरासी ने 15 दिन में अभियान चलाकर छात्राओं को कार्यक्रम से जोड़ा। लाइव म्यूजिक, नुक्कड़ नाटक जैसे आयोजन किए।

रीना बौरासी को दिल्ली बुलाया

रीना बौरासी ने विमानतल पर राहुल गांधी का स्वागत किया तो मौके पर नेताओं ने बताया कि उन्होंने बहुत ज्यादा मेहनत की है। राहुल गांधी की टीम ने उन्हें दिल्ली आने के लिए कहा है।

Updated on:
20 Sept 2026 12:35 pm
Published on:
20 Sept 2026 12:14 pm