इंदौर

‘मुझे सोनम से पूछना है ये 1 सवाल…’, भाई बोला- सोनम उन पर करा सकती हमला

Raja raghuvanshi murder case: इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। राजा की मां उमा रघुवंशी ने जमानत के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है...

3 min read
Apr 29, 2026
Raja raghuvanshi murder case (Photo Source - Patrika)

Raja raghuvanshi murder case: इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोरकर रख दिया था, अब एक बार फिर से सोनम की जमानत की खबर ने लोगों को शॉक में डाल दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी को शिलांग कोर्ट से जमानत मिल गई है। इस खबर के आते ही इंदौर में राजा के घर पर सभी लोग परेशान है। राजा की मां और भाई ने न्याय व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर तीखे सवाल खड़े किए हैं। परिवार सोनम की जमानत से नाखुश है।

राजा के बड़े भाई विपिन ने बताया कि परिवार सोनम की जमानत से नाखुश है। राजा के पिता ने सोनम की जमानत निरस्ती के लिए हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट तक दरवाजा खटखटाने की बात कही। उन्होंने कहां कि जरूरत पड़ी तो शिलांग भी जाएंगे। ऐसे में यदि सोनम वापस जेल जाती है तो भाई गोविंद इसका बदला ले सकता है।

ये भी पढ़ें

सोनम रघुवंशी जेल से बाहर, अब ‘प्रेमी राज कुशवाहा’ को भी मिलेगी जमानत!

शिलांग तक पैसों का लेनदेन…

बेटे को खोने का गम और आरोपी की रिहाई ने मां उमा रघुवंशी को झकझोर कर रख दिया है। मां ने अपना दर्द बयां करते हुए गंभीर आरोप भी लगाए है। उमा रघुवंशी ने दावा किया कि सोनम को जमानत मिलना समझ से परे है. उन्होंने कहा, "अंदर ही अंदर पैसे का खेल हुआ है. शिलांग तक पैसों का लेनदेन हुआ है." मां ने आरोप लगाया कि पुलिस ने आखिरी समय में उनका साथ छोड़ दिया और जांच में ढिलाई बरती। उन्होंने यह भी कहा कि "अगर आरोपी लड़की की जगह लड़का होता, तो उस नहीं छोड़ा जाता।

सोनम से पूछूंगी ये 1 सवाल

राजा के भाई का कहना है कि हमे आशंका है कि अगर हम अपील करने के लिए शिलांग जाते है तो सोनम उन पर हमला करा सकती है। यदि मेरे साथ कोई अप्रिय घटना होती है तो उसके लिए गोविंद जिम्मेदार होगा। जमानत के आधार पर भी सवाल उठाते हुए विपिन ने कहा कि उन्हें जानकारी मिली है कि कोर्ट ने यह मानते हुए जमानत दी कि गिरफ्तारी के वक्त सोनम को कारण नहीं बताया गया था।

हमें अब तक चार्जशीट की कॉपी नहीं दी गई, जबकि दूसरी ओर आरोपी पक्ष को यह उपलब्ध करा दी गई है। वहीं राजा ने मां ने कहा कि हम जमानत से तो खुश नहीं हैं लेकिन वह जब भी इंदौर आएगी तो मैं उससे पूछूंगी कि मेरे बेटे का क्या कसूर था ? क्यों तुमने क्यों मारा ? तुमको साथ नहीं रहना था तो अलग हो जाती, मारा क्यों? सूत्रों के अनुसार, इस मामले में एक अन्य आरोपी राज कुशवाह की जमानत पर भी जल्द सुनवाई हो सकती है।

पहले बरी हो चुके है 3 आरोपी

राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर और गार्ड बलबीर अहिरवार, शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी। लेकिन अब सोनम की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने उसे भी जमानत दे दी है। बता दें कि शिलांग पुलिस ने इंदौर के प्रॉपर्टी डीलर लोकेंद्र सिंह तोमर और उनके चौकीदारी बलवीर और शिलोम जेम्स को गिरफ्तार किया था।

ये है पूरा मामला

बता दें कि राजा रघुवंशी की सोनम से शादी इसी साल 11 मई 2025 को हुई थी। सोनम रघुवंशी और राजा 21 मई को हनीमून मनाने के लिए मेघालय के शिलॉन्ग गए थे, जहां 23 मई को हनीमून के दौरान लापता हो गए। 10 दिन बाद पुलिस ने 30 फीट गहरी खाई से उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया, जिस पर धारदार हथियार से किए गए कई घाव थे। सोनम तब लापता थी। इसके बाद यूपी में उसने सरेंडर किया था। उससे पूछताछ के बाद आकाश, आनंद और विशाल को पकड़ा था।

ये भी पढ़ें

Shocking सोनम रघुवंशी को मिली जमानत, राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा अपडेट
Updated on:
29 Apr 2026 11:01 am
Published on:
29 Apr 2026 11:00 am
Also Read
View All