
Sonam Raghuwanshi
Sonam Raghuwanshi: मध्यप्रदेश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी को कोर्ट से जमानत (Sonam Raghuvanshi bail) मिल गई है। सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी की हत्या (Raja Raghuvanshi murder case) के आरोप में बीते कई महीनों से शिलांग जेल (Shillong Jail) में बंद थी और अब कोर्ट ने सोनम रघुवंशी को जमानत दे दी है। सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने की पुष्टि खुद मृतक राजा रघुवंशी के बड़े भाई ने की है। राजा रघुवंशी को इंसाफ दिलाने की लड़ाई लड़ रहे राजा के परिवार वालों के लिए सोनम रघुवंशी को जमानत मिलना एक बड़े झटका जैसा है।
सोनम रघुवंशी पति राजा रघुवंशी की हत्या के आरोप में कई महीनों से शिलांग जेल में बंद है। उसके द्वारा इससे पूर्व तीन बार कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी लेकिन तीनों ही बार कोर्ट से उसे झटका लगा था और कोर्ट ने सोनम की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जबकि पूर्व में ही राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम रघुवंशी के मददगार रहे लोकेंद्र सिंह तोमर, गार्ड बलबीर अहिरवार और शिलोम जेम्स को अदालत ने जमानत दे दी थी। लेकिन अब सोनम की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कोर्ट ने उसे जमानत दे दी है। वहीं राजा रघुवंशी की हत्या करने में सोनम रघुवंशी का सहयोगी रहा उसका कथित प्रेमी राज कुशवाह अभी भी जेल में बंद है।
इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की 11 मई को सोनम से शादी हुई थी। 20 मई को वे हनीमून के लिए मेघालय रवाना हुए। राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम रघुवंशी 23 मई को मेघालय के पूर्वी खासी हिल्स जिले के सोहरा (चेरापूंजी) में नोंग्रियाट गांव में एक होमस्टे से चेक आउट करने के कुछ घंटों बाद लापता हो गए थे। 24 मई को राजा-सोनम से परिवार का संपर्क टूट गया। 27 मई से दोनों की सर्चिंग शुरू हुई और सर्चिंग के दौरान 2 जून को खाई में राजा का शव मिला। 3 जून को राजा की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पता चला कि पेड़ काटने वाले हथियार से उनकी हत्या की गई थी। सोनम लापता थी जिसके कारण उसकी सर्चिंग जारी रही लेकिन 9 जून को सोनम रघुवंशी यूपी के गाजीपुर स्थित एक ढाबे पर पुलिस को मिली। शिलांग पुलिस ने सोनम को गिरफ्तार कर पूछताछ की जिसमें सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाह और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या का खुलासा किया था। पुलिस ने सोनम सहित 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।
Updated on:
28 Apr 2026 04:28 pm
Published on:
28 Apr 2026 04:06 pm
बड़ी खबरें
View Allइंदौर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
