
Sonam Raghuvanshi fled to Nepal: मध्य प्रदेश के इंदौर के चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले (Raja Raghuvanshi murder case) में मृतक के भाई विपिन का मुख्य आरोपी सोनम बड़ा आरोप लगाया है। शिलांग में इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या देशभर में चर्चा में रही। मामले में उनके इंदौर में रहने वाले भाई ने फिर बड़े सवाल खड़े किए है। बड़े भाई का आरोप है भाई राजा की हत्या में सशर्त जमानत पर छूटी आरोपी सोनम रघुवंशी कहीं नेपाल तो नहीं चली गई।
इंदौर के सहकार नगर, कैट रोड निवासी विपिन रघुवंशी ने बताया कि उनके भाई राजा रघुवंशी की 23 मई 2025 को ईस्ट खासी हिल्स सोहरा के टूरिस्ट प्लेस में हत्या हुई थी। शिलांग पुलिस ने जांच में राजा की पत्नी आरोपी सोनम रघुवंशी, उसके कथित प्रेमी राज कुशवाह, राज के साथी विशाल चौहान, आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी को गिरफ्तार किया था। केस में हाल ही में आरोपी सोनम रघुवंशी को निचली अदालत ने सशर्त जमानत पर छोड़ा है। इसके बाद से ही दिवंगत राजा का परिवार विरोध कर रहा है।
जब सोनम को जमानत मिली तो गमगीन परिजनों ने केस में सीबीआई तक की मांग की थी। अब भाई विपिन रघुवंशी ने फिर से बड़े सवाल किए है। उनका कहना है कि हाईकोर्ट में मेघालय पुलिस की ओर से आरोपी सोनम रघुवंशी की जमानत निरस्ती को लेकर याचिका लगी। याचिका में दोनों पक्ष के वकीलों की बहस हुई। कोर्ट ने फैसला सुरक्षा रखा है। आरोप है लेकिन इतनी तारीख कोर्ट में आने के बाद भी आरोपी सोनम महज एक बार कोर्ट पहुंची। इसके बाद से वह कोर्ट नहीं आई। हमें आशंका है कहीं आरोपी सोनम शिलांग छोडकऱ नेपाल तो नहीं चली गई। शिलांग से नेपाल पास है। यदि ऐसा है होगा तो ये निचली कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन होगा।
गौरतलब है कि कोर्ट में राजा रघुवंशी हत्याकांड केस की चार्जशीट पेश की गई थी। जिसमें 90 गवाह के गवाही होनी है। जब सोनम को जमानत मिली तब ये बात सामने आई कि केस में चार गवाह के गवाह हुए है। ऐसे में कोर्ट ने सोनम का चौथी बार लगे जमानत आवेदन को स्वीकार कर सशर्त जमानत दी। कोर्ट ने शर्त भी जोड़ी की सोनम किसी भी सबूत से छेडख़ानी नहीं करेगी। हर तारीख पर कोर्ट में उपलब्ध होगी। कोर्ट के क्षेत्राधिकार से बिना कोर्ट के इजाजत के नहीं जा सकेगी।