इंदौर

राजस्थान में बने सिस्टम से एमपी के मौसम पर असर

MP Weather News : राजस्थान में बने सिस्टम से एक बार फिर मध्यप्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिल रहा है, यहां तापमान कम हो रहा है।

less than 1 minute read
Feb 18, 2025

MP Weather News : राजस्थान में बने सिस्टम से एक बार फिर मध्यप्रदेश के मौसम पर असर देखने को मिल रहा है, यहां तापमान कम हो रहा है। सोमवार को इंदौर में अधिकतम तापमान 30.8 व न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले यह 31.3 व 16.5 डिग्री था। 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.5 व रात के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट हुई।

मौसम(MP Weather News) विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार, फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा। आने वाले दिनों में तापमान 3 डिग्री तक बढ़ने के आसार हैं। सोमवार को 6 से 29 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर पश्चिमी हवा चली।

इस कारण सिस्टम प्रभावित

  • एक चक्रवातीय संरचना राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों में तो परिसंचरण दक्षिण-पश्चिम मप्र और निकटवर्ती क्षेत्रों में सक्रिय है।
  • पश्चिमोत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में 12.6 किमी की ऊंचाई पर पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवा बह रही है।
  • 19 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में सक्रिय होने की संभावना है।
Published on:
18 Feb 2025 09:27 am
Also Read
View All

अगली खबर