Raksha Bandhan 2024: सराफा बाजार में 200 से 5000 रुपए तक की चांदी की राखी खूब बिक रही है। 4 हजार से 25 हजार की सोने की राखी भी उपलब्ध है।
Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन के ठीक पहले बाजारों में खरीदारी का माहौल जोर पकड़ चुका है। राखी, सोने-चांदी, कपड़े, गिफ्ट आइटम्स और मिठाइयों की दुकानों पर भारी भीड़ है। मध्य क्षेत्र के बाजारों में हर दिन 20 से 25 हजार लोग पहुंच रहे हैं। मिठाई विक्रेताओं का अनुमान है कि शहर में 1.5 लाख किलो से ज्यादा मिठाई की बिक्री होगी।
एडवांस ऑर्डर भी दुकानदारों को मिल रहे हैं। वहीं सोने- चांदी की दुकानों पर जमकर भीड़ हो रही है। इस बार बहनों में चांदी की राखी की भी खूब डिमांड है। अगर आप भी भाई के लिए सोने की राखी लना चाहती है तो आपको बताते हैं कि क्या रेट चल रहे…..
सराफा बाजार में तरह-तरह की चांदी की राखी इस बार आई है। कुछ बहनें पूरी चांदी की राखी की डिमांड कर रही है तो कुछ रेशम के धागे में चांदी का पेंडेट मांग रही है।
इस बारे में इंदौर शहर के सराफा व्यापारी बसंत सोनी बताते है कि सराफा बाजार में 200 से 5000 रुपए तक की चांदी की राखी खूब बिक रही है। 4 हजार से 25 हजार की सोने की राखी भी उपलब्ध है। बहनें अपनी पसंद के मुताबिक राखियां खरीद रही है।
बता दें कि सराफा बाजार में 1 से 5 ग्राम तक की सोने की राखी उपलब्ध है। चांदी में ड़ेढ़ ग्राम से 10 ग्राम राखी की अच्छी मांग है।
प्रकाश राठौर, मिठाई विक्रेता का कहना है कि शहर में छोटी-बड़ी 300 से अधिक दुकानें हैं। बीते साल के मुकाबले इस बार मिठाई की डिमांड ज्यादा है। करीब 1.5 लाख किलो मिठाई की बिक्री होगी। एडवांड में भी ऑर्डर मिल रहे हैं। शहर से बाहर भी मिठाइयां जा रही हैं। त्योहारी सीजन में 10 हजार क्विंटल मावे की खपत का अनुमान है।
मावे के मुकाबले बंगाली, ड्राइफ्रूट, बेसन, घी की मिठाइयों की डिमांड ज्यादा है। मिठाई की रेट 300 से 2500 रुपए किलो हैं। खोपरा पाक, बेसन चक्की, घेवर-फैनी, काजू कतली, ड्राइफ्रूट और मावे की कई वैरायटी उपलब्ध है।