2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘इंदौर-उज्जैन ग्रीनफील्ड’ रूट का बदला मॉडल, कहीं से भी कर सकेंगे एंट्री-एग्जिट

MP News: भोपाल के पश्चिम बायपास के संशोधित एलाइनमेंट के आधार पर तेजी से काम कराने को लेकर चर्चा हुई।

2 min read
Google source verification
Indore-Ujjain Greenfield Route

Indore-Ujjain Greenfield Route (Photo Source - Patrika)

MP News: किसानों की मांग पर मोहन सरकार ने इंदौर-उज्जैन और उज्जैन-जावरा ग्रीन फील्ड मार्ग के निर्माण का मॉडल बदल दिया है। अब ये मार्ग नॉन एक्सेस कंट्रोल मॉडल पर बनेंगे। अर्थात अब इन सड़कों पर कहीं से भी वाहनों की प्रवेश व निकासी हो सकेगी। पूर्व में ये दोनों मार्ग एक्सेस कंट्रोल मॉडल पर बनने थे। इसमें चुनिंदा पॉइंट से ही मार्ग पर प्रवेश व निकासी हो सकती थी। इस मॉडल पर किसानों की आपत्तियों के मद्देनजरसीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के संचालक मंडल की बैठक में यह निर्णय लिया। इसमें पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सीएस अनुराग जैन व अन्य मौजूद रहे।

भोपाल पश्चिम बायपास के दोबारा नहीं होंगे टेंडर

भोपाल के पश्चिम बायपास के संशोधित एलाइनमेंट के आधार पर तेजी से काम कराने को लेकर चर्चा हुई। तय हुआ, रातापानी वन्यजीव अभयारण्य को टाइगर रिजर्व घोषित करने और भोज वैटलैंड को देखते हुए बायपास के अलाइनमेंट में बदलाव किया था, इसलिए पूर्व की जिन शर्तों के आधार पर टेंडर हुए थे, उस पर आगे बढ़ना ठेकेदार के लिए संभव नहीं था। इसके कारण काम में देरी की वजह ठेकेदार नहीं है। अब यदि बदले हुए अलाइनमेंट को आधार बनाकर नया टेंडर करते हैं तो प्रक्रिया में एक साल लगेंगे। इसलिए ठेकेदार की सहमति के आधार पर पूर्व में हो चुके टेंडर के आधार पर ही काम शुरू किया जाए।

एमपी में हार्वेस्टरों पर नहीं लगेगा टोल

गेहूं की कटाई के लिए एक से दूसरे शहरों में जा रहे कंबाइन हार्वेस्टरों को सरकार ने टोल से छूट देगी। यह छूट मप्र सड़क विकास निगम (एमपीआरडीसी) के अधीन टोल पर निर्धारित अवधि के लिए ही मिलेगी। किसानों को इससे मामूली राहत मिलेगी। टोल शुल्क के कारण कई बार हार्वेस्टेर संचालक कटाई की दरें बढ़ा देते हैं, उसमें बढ़ोतरी नहीं होगी।

मप्र के सांसदों से लिया फीडबैक

दिल्ली पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव ने मप्र से लोकसभा व राज्यसभा के कई सदस्यों के साथ बैठक कीं। कुछ के साथ वन-टू-वन बातचीत भी की। संवाद का लक्ष्य लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों की प्राथमिकताओं को समझना और उस अनुरूप बदलावों के प्रयास करना था। साथ में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी रहे। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया व डॉ. वीरेंद्र खटीक के साथ दोनों की लंबी चर्चा हुई। सूत्रों के मुताबिक दोनों ने मप्र से जुड़े कई सुझाव दिए, जिन्हें सीएम ने स्वयं नोट भी किया और भरोसा दिया कि सभी बिंदुओं पर तेजी से आगे बढ़ेगे। इस तरह अन्य सदस्यों व मंत्रियों से भी संवाद हुए।