
star ratings coolers (Photo Source - Patrika)
MP News: गर्मी आते ही कूलर, एसी की डिमांड अचानक से बढ़ गई है। कूलिंग इंडस्ट्री ग्राहकों की सोच में आए परिवर्तन से एक बार फिर सेलिंग में जुटी हुई है। इस बार कूलर थोड़े अलग देखने को मिल रहे हैं। जानकारी के लिए बता दें कि मार्केट में पहली बार स्टार रेटिंग कूलर बाजार में आए हैं। इनकी खासियत है बिजली की खपत कम करना। इससे कस्टमर सस्ता ही नहीं बल्कि स्टार रेटिंग पावर सेविंग ले सुविधा के साथ बिजली बचाने वाले उपकरण यथा सोलर ऑप्शन वाले फ्रीज, सोलर खरीद रहा है। इससे बिजली बिल में भी कमी आएगी।
कारोबारी राजदीप मल्होत्रा के अनुसार इस साल कूलिंग प्रोडक्ट्स की डिमांड में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। ग्राहक अब ज्यादा पावर सेविंग प्रोडक्ट्स चुन रहे हैं। देशभर में बढ़ती गर्मी और 2026 में संभावित हीटवेव के चलते एसी, एयर कूलर, फ्रीज और फैन की बिक्री तेजी से बढ़ रही है। एसी, फ्रीज और आइसक्रीम पार्लर इक्विपमेंट की सेल 8 से 10 फीसदी तक बढ़ी हुई है।
सोलर इक्विपमेंट खासकर सोलर इन्वर्टर की डिमांड में खासा इजाफा हुआ है। राजदीप बताते हैं कि गर्मी और बिजली बचत के कारण लोग अब ज्यादा एनर्जी-एफिशिएंट और सोलर बेस्ड प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। वैसे भी सरकार ने 1 जनवरी 2026 से कई प्रोडक्ट्स पर स्टार रेटिंग अनिवार्य कर दी है। उन्होंने बताया कि कई उपभोक्ता अब घरों में सोलर इन्वर्टर और सोलर पावर सिस्टम लगवाने को प्राथमिकता दे रहे हैं, ताकि बिजली कटौती के समय भी निर्बाध बिजली मिल सके और लंबे समय में बिजली खर्च में भी बचत हो सके।
कीमत की मार
नए नियमों के कारण एसी 7 से 10 प्रतिशत एवं फ्रीज 3 से 5 फीसदी महंगा बिक रहा है। तेजी की वजह कॉपर और कच्चे माल की कीमतें बढऩा है। सीलिंग में सबसे ज्यादा डिजाइन है। दो दर्जन से अधिक वैरायटी है।
पहली बार पानी से संचालित कूलर में भी स्टार रेटिंग व सेविंग मॉडल आ रहे हैं। राजदीप बताते हैं कि स्टार रेटिंग होने से कूलर जहां बिजली की खपत कम करेगा वहीं यह सेफ्टी के लिहाज से बेहतर हैं। प्लास्टिक कोटिंग वाले इस कूलर की कीमत सामान्य मिलने वाले कूलर से अधिक है। फिलहाल इसे ग्राहकों की मांग पर बुलवा रहे हैं। इसमें इन्वर्टर और लोपॉवर कंजप्शन प्रोडक्ट्स की मांग उम्मीद से अधिक है।
मार्केट में पहली बार स्टार रेटिंग कूलर
सेफ्टी के लिहाज से बेहतर होगा ये कूलर
कम होगी बिजली की खपत
तेजी से बढ़ रही है मांग
Updated on:
02 Apr 2026 01:28 pm
Published on:
02 Apr 2026 01:28 pm
