
लखन शर्मा, इंदौर. पुलिस सिर्फ आम आदमी को ही गुमराह नहीं करती, पुलिस कोर्ट को भी गुमराह कर देती है। एसा नजरा इन दिनों कनाडिय़ा थाने पर देखा जा सकता है, जहां पुलिस भाजपा नेता रामेश्वर पटेल उर्फ गुड्डा को थाने पर रिमांड मांगकर लाई है। लेकिन यहां गुड्डा की खातिरदारी चल रही है। अल सुबह से लेकर देर रात तक गुड्डा के कार्यकर्ता थाने पर ही जमे रहते हैं और वह थाने में क प्युटर कक्ष में बैठकर सभी से मिल जुल रहा है। किसी से फोन पर बात करना हो या किसी को कोई आदेश देना हो, गुड्डा को हर तरह की छुट बिल्कुल घर की तरह मिली हुई है। इधर उसके कार्यकर्ता भी जी हजुरी के लिए थानें के चारों तरफ बैठे रहते हैं और जो लोग मिलने आते हैं उन्हे बिना किसी पुछताछ के सीधे अंदर ले जाते हैं। यहां आकर लग रहा है की यह थाना नहीं गुड्डा पटेल का कार्यालय हो।
मिटा सकता है साक्ष्य
पुलिस ने यहां गुड्डा को रिमांड पर लिया है जिसे दो दिन बाद वापस कोर्ट में पेश करना है। एसे में उसे कड़ी सुरक्षा में रखने के साथ ही लोगों से मुलाकात करने देने का भी नियम नहीं है। एसा करने देने पर पुलिस उससे पुछताछ में अगर कुछ दस्तावेज जब्त करना चाहे तो वह पहले ही मिटा सकता है। लेकिन यहां इसे इन सबके लिए पुरी छुट मिली हुई है। इसकी जानकारी मिलने के बाद न्यूज टुडे रिपोर्टर ने मौके पर पहुंचकर इसकी त तीश की तो इसका खुलासा हुआ।
टीआई के सामने चल रही लापरवाही
छोटे छोटे मामलों में आरोपितों को हथकड़ी लगाकर लाने और लाकअप में डालने वाली पुलिस का रवैया किसी रसुखदार के थाने में आते ही बदल जाता है। यहां के थाना प्रभारी अनिल सिंह ने पहले तो गुड्डा को लंबे समय तक गिर तार नहीं किया, जब उच्च अधिकारियों ने इस पर लगाम कसी तो गिर तार करने के बावजूद उसे सुविधाएं दी जा रही है। जिस समय न्यूज टुडे रिपोर्टर थाने पहुंचे तब टीआई अनिल सिंह खुद अपने केबिन में बैठे थे और गुड्डा का कार्यालय यहां क प्युटर कक्ष में चल रहा था। बाहरी खिड़कियों से अपने कार्यकर्ताओं से बातचीत करने के साथ ही उसके लोगों का बेधडक़ अंदर आना जाना भी जारी था।
आज करेंगे कोर्ट में पेश
इधर आज पुलिस पटेल को वापस कोर्ट में पेश करेगी। यहां जमानत होगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है की क्योंकि मामले में गुड्डा के पिता नवल पटेल अब भी फरार चल रहे हैं और उधर फरियादी भी इसकी जमानत पर आपत्ति लेने की तैयारी में है। हालांकि सीएसपी का कहना है हमे जो पुछताछ करना थी हो चुकी इसलिए अब आरोपी का रिमांड और नहीं बढ़ाया जाएगा।
नहीं दे सकते यह सुविधा
अगर आरोपी रिमांड पर है और उसे सभी से मिलने जुलने दिया जा रहा है तो यह गलत है। अगर एसा हो रहा है तो हम दिखवाते हैं।
एसएस तोमर, सीएसपी खजराना
बात करने से बच रहे थाना प्रभारी
इस संबंध में थाना प्रभारी अनिल सिंह से फोन पर कई बार बात करना चाही। कभी उन्होंने फोन नहीं उठाया तो कभी मीटिंग या मोबाईल की बेटरी कम होने का हवाला देते रहे। कल दोपहर से आज सुबह तक वे इस मामले में बात करने से ही बचते रहे।