
इंदौर। एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर के खिलाफ महिला पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़ित महिला ने महिला पुलिस को इस बात की जानकार दी थी कि एक निजी बैंक के डिप्टी मैनेजर ने शादी का वादा करके धोखे से उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिनो के बाद जब महिला ने शादी करने के लिए कहा तो आरोपी मैनेजर ने साफ इंकार कर दिया। फिरहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
दोस्ती हुई तो मिलने लगे
महिला टीआई ने बताया है कि लसूड़िया निवासी 26 वर्षीय महिला सिंगरोली की रहने वाली है। वह एक निजी बैंक में अफसर है। बीते दो साल पहले एक्सिस बैंक में पदस्थ डिप्टी मैनेजर आफताब से परिचय हुआ था। दोनों के बीच दोस्ती इतनी गहरी हो गई कि दोनों रोज एक-दूसरे से मिलने लगे। इसी बीच आफताब एक दिन महिला के घर आया और उसने महिला से कहा कि वह शादी करना चाहता है। जिसके बाद युवती ने कहा, उसका धर्म इस बात की इजाजत नहीं देगा।
वह धर्म को नहीं मानता
धर्म बीच में आने पर आफताब ने युवती को समझाया कि वह धर्म को नहीं मानता है। बातों-बातों में उसने युवती को नमा लिया और शारीरिक संबंध बना लिए। इस वाकये के बाद से वह अक्सर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। बाद में जब युवती ने शादी करने को कहा तो आरोपी ने इंकार करते हुए युवती से बात करना बंद कर दिया।
दर्ज किया केस
आरोपी के शादी से इंकार करने पर पीड़िता अफसरों के पास पहुंची और पूरी घटना की जानकारी दी। पूरा मामला जानने के बाद पुलिस ने दोपहर को दुष्कर्म का प्रकरण दर्ज कर लिया। बता दें कि आफताब रजा संपत गार्डन बिचौली हप्सी का रहने वाला है। पुलिस ने पूरा मामला जानने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।