इंदौर

लडक़ी ने मां को इशारों में बताई तीन बच्चों के बाप की ये हैवानियत

मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2018, 2:37 PM IST
rape
लडक़ी ने मां को इशारों में बताई तीन बच्चों के बाप की ये हैवानियत

इंदौर. मध्यप्रदेश में महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। मां आहिल्या की नगरी इंदौर को शर्मसार कर देने वाली एक घटना फिर सामने आई है। इसमें पड़ोसी दरिंदे ने एक नाबालिग बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी तीन बच्चों का बाप है। बच्ची मूकबधिर है जिसकी शिकायत दर्ज करवाने के लिए परिजनों को घंटो तक पुलिस थाने पर खड़े रहना पड़ा। जब मामले की जानकारी मीडिया को लगी तब पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की।
मामला इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के गौरीनगर का है। यहां गुरुवार रात एक नाबालिग बच्ची को पड़ोसी धर्मेंद्र यादव दूध देने के बहाने अपने घर ले गया और उसे अपनी हवस का शिकार बनाया। बच्ची ने इशारों में घटना अपनी मां को बताई तब वे हीरानगर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मामले में न तो गंभीरता दिखाई और न ही पीडि़त परिवार की कोई मदद की बल्कि उन्हें थाने से ही भगा दिया। जब मामले की जानकारी मीडिया को लगी तो उन्होंने बड़े अधिकारियों को घटना के बारे में बताया, तब जाकर पुलिस ने पीडि़त बच्ची की शिकायत दर्ज की।

नाबालिग ने किया बलात्कार

बडग़ोंदा थाना क्षेत्र में रहने वाली किशोरी के साथ में वहीं रहने वाले एक बदमाश ने बलात्कार किया। बताया जाता है कि वह उसे अगवा कर अपने साथ ले गया था। गुरुवार को पुलिस ने किशोरी को बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आकवी गांव में रहने वाली किशोरी अचानक लापता हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज किया था। इसी बीच किशोरी मिल गई। उसने गांव के ही एक बदमाश पर अपहरण और बलात्कार करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि बदमाश उसे बहाने से अपने साथ ले गया था। इसके बाद उसके साथ बलात्कार करता रहा। गुरुवार को उसे छोडक़र भाग गया। एसडीओपी विनोद शर्मा ने बताया कि प्राथमिक जांच में आरोपित के नाबालिग होने की बात कही जा रही है। पुलिस उसकी उम्र की भी जांच कर रही है।

Published on: