इंदौर

महाराष्ट्र से पार्सल में छिपकर आया किंग कोबरा जैसा खतरनाक सांप, पढ़ें पूरी खबर

'फोरस्टन केट स्नेक' (forestan cat snake) को देखकर स्नेक कैचर भी रह गया हैरान..
2 min read
• •
Updated: 4 May 2023, 8:54 PM IST
forestan_cat_snake.jpg

इंदौर. इंदौर के एक घर में एक ऐसा जहरीला सांप पकड़ा गया है जो अमूमन बेहद घने जंगलों में रहता है और बेहद खतरनाक होता है। ये सांप जंगल से इंदौर के रहवासी इलाके में कैसे पहुंचा इसके बारे में साफ साफ तो कुछ पता नहीं लेकिन आशंका है कि कुछ दिन पहले घर में आए महाराष्ट्र से पार्सल में छिपकर ये सांप घर में आया था। जिसके दिखने के बाद घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए।

स्नेक कैचर भी सांप को देख हुआ हैरान
इंदौर के अग्रवाल नगर में रहने वाली एक फैमिली के घर में जब ये सांप निकला तो इसे देखकर घर वाले दहशत में आ गए। तुरंत स्नेक कैचर महेन्द्र श्रीवास्तव को सांप को पकड़ने के लिए घर पर बुलाया। लेकिन जब स्नेक कैचर महेन्द्र श्रीवास्तव ने सांप को देखा तो वो हैरान रह गए। दरअसल जो सांप घर में था वो घने जंगलों में पाया जाता है और इसे फोरस्टन कैट स्नेक कहा जाता है जो किंग कोबरा स्नेक की ही तरह काफी जहरीला होता है।

क्या पार्सल के साथ आया सांप ?
घने जंगल में पाया जाने वाला फोरस्टन कैट स्नेक आखिर कैसे इंदौर की घनी आबादी वाले रहवासी इलाके में पहुंचा ये सवाल अभी भी अनसुलझा है। घरवालों के मुताबिक उन्होंने कुछ दिनों पहले महाराष्ट्र से एक पार्सल मंगाया था। क्योंकि फोरस्टन कैट स्नेक महाराष्ट्र के घने जंगलों में पाया जाता है इसलिए आशंका जताई जा रही है कि पार्सल के साथ ही ये सांप छिपकर यहां आया होगा। फिलहाल स्नेक कैचर महेन्द्र श्रीवास्तव ने सांप को रेस्क्यू कर एक बॉटल में बंद कर लिया है और उसे सुरक्षित छोड़ने के लिए घने जंगल की तलाश कर रहे हैं।

देखें वीडियो- खतरनाक कोबरा सांप ने सर्प विशेषज्ञ को डंसा

Published on: