25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RARE VIDEO: बाघिन से जान बचाने पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, आधे घंटे तक चली आंखमिचौली

तेंदुए के पेड़ से उतरते ही झपटी बाघिन...रहम खाकर बाघिन ने बख्शी तेंदुए की जान...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पन्ना

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 19 Feb 2023, 6:12 PM IST

panna.jpg

पन्ना. टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व का एक अद्भुत वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक बाघिन और तेंदुए के बीच की आंखमिचौली कैद है। वीडियो पन्ना टाइगर रिजर्व की मंडला रेंज की छोआई घाटी एरिया का है। यहां जब एक तेंदुए का जब बाघिन से सामना हुआ तो वो अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। लेकिन बाघिन ने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और बाघिन करीब आधे घंटे तक पेड़ के नीचे बैठकर उसका इंतजार करती रही। इसके बाद जो हुआ वो आप खुद वीडियो में देख सकते हैं।

पेड़ पर तेंदुआ, नीचे बाघिन
वीडियो में पन्ना टाइगर रिजर्व की मंडला रेंज की छोआई घाटी एरिया में एक बाघिन जंगल में पेड़ के नीचे बैठी नजर आ रही है। ये वीडियो टाइगर रिजर्व में जंगल सफारी करने आए पर्यटकों ने अपने कैमरे में कैद किया है। बाघिन जिस जगह पर बैठी हुई है वहीं पर एक पेड़ पर तेंदुआ चढ़ा हुआ है जिसे अपने कैमरे में कैद करने की कोशिश भी पर्यटक ने की लेकिन वो कामयाब नहीं हो पाया। बताया गया है कि जंगल में तेंदुए का सामना बाघिन पी-151 से हुआ तो वो अपनी जान बचाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया लेकिन बाघिन पी-151 ने इसके बाद भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और वो करीब आधे घंटे तक पेड़ के नीचे ही बैठी रही और फिर आखिर में जब तेंदुए ने पेड़ से कूदकर भागने की कोशिश की तो उसे घेर लिया। बाघिन को सामने देख मानो तेंदुआ अपनी जान की भीख मांगने लगा। बाघिन पी-151 कुछ देर तक दहाड़ते हुए तेंदुए के चक्कर लगाती रही और फिर कुछ देर बाद मानो तेंदुए को जीवनदान देते हुए उसे छोड़ दिया। ये सारी घटना पर्यटकों ने अपने कैमरो में कैद की है और अब ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

बाघिन पी-151 के हैं तीन शावक
बता दें कि पन्ना टाइगर रिजर्व में इन दिनों बाघिन पी-151 और उसके तीन शावक पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र बने हुए हैं। बाघिन के तीनों शावक अभी काफी छोटे हैं और अंदेशा है कि तेंदुए से उन्हें खतरा हो सकता था लिहाजा बाघिन ने जब तेंदुए को देखा तो शावकों की रक्षा के लिए वो तेंदुए पर झपटी होगी। जंगल के रोमांच के कई और भी वीडियो पहले भी सामने आते रहे हैं लेकिन इस तरह के नजारे काफी कम देखने को मिले हैं।

देखें वीडियो-