इंदौर

Dussehra 2023: हनुमान ने लंका में लगाई आग, फिर आतिशबाजी के साथ जल गया रावण

चिमन बाग में दस हजार के लगभग लोग पहुंचे।
2 min read
Oct 25, 2023
Dussehra 2023: हनुमान ने लंका में लगाई आग, फिर आतिशबाजी के साथ जल गया रावण
Dussehra 2023: हनुमान ने लंका में लगाई आग, फिर आतिशबाजी के साथ जल गया रावण

इंदौर. दशहरा उत्सव समिति चिमनबाग द्वारा रावण पुतला दहन कार्यक्रम आतिशबाजी के साथ शुरू किया गया। रात सवा आठ बजे वीर हनुमान ने सुनहरी लंका में आग लगाई। इसके बाद भव्य आतिशबाजी के बीच रावण पुतले का दहन किया गया। दशहरा उत्सव देखने के लिए लगभग दस हजार लोग पहुंचे थे।

49 साल से हो रहा आयोजन

संयोजक अनिल यादव ने बताया कि पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रहे कन्हैया यादव ने 49 साल पहले दशहरा उत्सव की शुरुआत की थी। दशहरा उत्सव यहां आयोजित होने से मिल क्षेत्र के रहवासियों को शामिल होने का अवसर मिलता है। यह परंपरा आज भी जारी है। कार्यक्रम के दौरान दादू महाराज, सुरेश भदौरिया, सौरभ यादव, रूद्र यादव, कैलाश सुनहरे, गोलू, वीरेंद्र चौधरी, श्याम सुंदर यादव, गिरधर नागर, लखनलाल यादव आदि मौजूद थे।

संस्था राजेश्वर दशहरा उत्सव समिति

संस्था राजेश्वर दशहरा उत्सव समिति ने रावण दहन का आयोजन किया। कार्यक्रम में पहुंचे डॉ. निशांत खरे ने सभी से मतदान की अपील की। उत्सव को देखने बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। संयोजक गोविंद सिंह गहलोत ने बताया कि इस दौरान रघु यादव, गोपाल गोयल, दीपू गेहलोत, पिंटू चौहान व अन्य अतिथि व सदस्य मौजूद थे।

विजयनगर : दहन से पहले दशानन को कैमरे में किया कैद

विजयादशमी मनाने के लिए शहरवासी विजयनगर में एकत्रित हुए। दहन से पहले लोगों ने दशानन के पुतले को अपने मोबाइल में कैद किया। साथ ही भजनों पर जमकर नृत्य किया। इसके बाद रावण का पुतला जलाया गया। इस दौरान शहर के कई जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

छावनी : मुंबई के कलाकारों के किया लोगों का मनोरंजन

छावनी मैदान में बोयत श्री मित्र मंडल के दीनू बोयत के नेतृत्व में रावण दहन हुआ। मुंबई से आए अमिताभ, गोविंदा और मिथुन के डुप्लीकेट कलाकारों के डांस ने करीब दो घंटे तक लोगों का मनोरंजन किया। वाहनों की भारी भीड़ से छावनी रोड पर ट्रैफिक जाम होता रहा। पुलिस प्रशासन के साथ चुनाव आयोग के अधिकारी भी नजर दौड़ाते रहे।

Published on:
25 Oct 2023 02:03 am