इंदौर

कैंसर मरीजों को राहत… अब फ्री में मिलेगा 2 लाख का जान बचाने वाला इंजेक्शन

Cancer Patients: कैंसर से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। निजी अस्पतालों में जिस इंजेक्शन की कीमत लाखों तक पहुंचती है, अब पात्र मरीजों को सरकारी इलाज में उपलब्ध कराए जाएंगे।

2 min read
Mar 14, 2026
Relief for Cancer Patients Immunotherapy Injection Now Available for Free MP News
Relief for Cancer Patients (फोटो- Freepik)

MP News: कैंसर (Cancer) से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। शासकीय कैसर अस्पताल में आने वाले दिनों में महंगी कैंसर रोधी इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन (Immunotherapy Injection) पात्र मरीजों को इस दवा का उपयोग कई प्रकार के कैंसर के उपचार में होता है। बाजार में निजी क्लिनिक या अस्पताल से जब इन्हें लिखा जाता है तो 85 हजार से 1.70 लाख रुपए तक मरीज के परिजन को वहन करना पड़ते हैं।

चिकित्सकों के अनुसार यह आधुनिक इम्यूनोथेरेपी उपचार का हिस्सा है, जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को सक्रिय कर कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में मदद करती है। यह फेफड़ों, सिर-गर्दन, सर्वाइकल, त्वचा और कुछ अन्य प्रकार के कैंसर के इलाज में उपयोगी है। कई मामलों में मरीजों की जीवन अवधि बढ़ाने में भी सहायक पाया गया है। यह इंजेक्शन हर मरीज को नहीं दिया जाता। डॉक्टर मरीज की बायोप्सी, कैसर की स्टेज और अन्य टेस्ट देखकर तय करते हैं कि यह दवा मरीज के लिए फायदेमंद होगी या नहीं।

8 से 10 लाख तक के आते हैं इंजेक्शन

डॉक्टरों का कहना है कि इस इंजेक्शन की कीमत निजी बाजार में प्रति डोज लाखों रुपए तक पहुंच जाती है और कई मामलों में इंजेक्शन पर ही 8 से 10 लाख रुपए से अधिक खर्च हो सकता है। अब शासकीय कैंसर अस्पताल में यह दवा पात्रता के आधार पर देने की तैयारी है। पूरे प्रदेश के शासकीय अस्पतालों में यह उपलब्ध रहेगी। शासन के निर्णय के बाद अब सरकारी दवा खरीदी की लिस्ट में इन इंजेक्शन को शामिल किया जाएगा। इसके बाद सप्लाई को लेकर प्रक्रिया पूरी होगी। यह इंजेक्शन केवल डॉक्टर की निगरानी में अस्पताल में ही दिया जाता है।

इन कैंसर में होता है उपयोगी

  • फेफड़ों का कैंसर
  • त्वचा का कैंसर
  • सिर और गर्दन का कैंसर
  • गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर
  • मूत्राशय का कैंसर
  • पेट का कैंसर
  • लिवर का कैंसर
  • किडनी का कैंसर

सरकार से मिलने वाली है अनुमति

कैंसर की कोशिकाओं को तेजी से बढ़ने से रोकने के लिए इम्यूनोथेरेपी इंजेक्शन लगाया जाता है। सरकार की तरफ से अनुमति मिलने वाली है। अप्रेल में यह दवा खरीदी लिस्ट में शामिल करने की योजना है। इसके बाद शासकीय कैंसर अस्पताल में मरीज निःशुल्क लगा सकेंगे।- डॉ. ओपी गुर्जर, कैंसर विशेषज्ञ, शासकीय कैंसर अस्पताल इंदौर (MP News)

Published on:
14 Mar 2026 08:54 am