इंदौर

Indore Accident: रात में घूमने निकले दोस्तों का आखिरी सफर, तेज रफ्तार कार ने दो परिवारों की खुशियां छीनीं

Speeding Car Accident: तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक्टिवा सवार दो युवकों की मौत, कार ने 3 रिक्शा और समोसे के ठेले को भी मारी थी टक्कर।
2 min read
Sep 07, 2026
indore speeding car accident
road accident two friends death speeding car, मृतक राज सोनेरे और नंदकिशोर की जीवित अवस्था की तस्वीरें (Source-Patrika)

Indore Speeding Car Accident Two Friends Killed: मध्यप्रदेश के इंदौर में एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मृत्यु हो गई। दोनों दोस्त एक्टिवा से घूमने के लिए निकले थे, इसी दौरान रास्ते में उन्हें एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। एक्टिवा को टक्कर मारने से पहले कार ने तीन रिक्शा व एक समोसे के ठेले में भी टक्कर मारी थी। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को जब्त कर मामला जांच में ले लिया है। सोमवार को दोनों युवकों का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंपे गए, जिसके बाद दोनों दोस्तों का अंतिम संस्कार किया गया।

तेज रफ्तार कार ने मारी एक्टिवा को टक्कर

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक शहर के सत्य साईं नगर में रहने वाले राज सोनेरे (28) अपने दोस्त नंदकिशोर सोलंकी (30) के साथ रविवार देर रात घूमने के लिए एक्टिवा से निकले थे। इसी दौरान बाणगंगा थाना क्षेत्र के मरीमाता चौराहे पर रोड पार करते वक्त उनकी एक्टिवा को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही एक्टिवा सवार दोनों युवक उछलकर कई फीट दूर जा गिरे। हादसे के बाद दोनों को गंभीर हालत में अलग-अलग अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान दोनों की ही मौत हो गई।

कार सवार को लोगों ने पकड़ा

बताया गया है कि युवकों की एक्टिवा को टक्कर मारने से पहले तेज रफ्तार कार ने 3 रिक्शा व एक समोसे के ठेले को भी टक्कर मारी थी। एक्टिवा को टक्कर मारने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार सवार को मौके पर ही पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। जिसके कारण मौके पर हंगामा हो गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर कार को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

दो परिवारों में पसरा मातम

घटना ने दो परिवारों से उनका सहारा छीन लिया है। हादसे की सूचना मिलते ही दोनों के परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें मौत होने की सूचना मिली। इस हादसे ने दो परिवारों से उनका सहारा छीन लिया है। परिजन ने बताया कि राज सोनेरे ओवन में कारीगर था और उसके परिवार में पत्नी, दो भाई और माता-पिता हैं। वहीं नंदकिशोर सब्जी बेचता था, नंदकिशोर के परिवार में पिता व एक बड़ा और एक छोटा भाई है। दोनों परिवारों में मातम पसरा हुआ है।

Updated on:
07 Sept 2026 05:59 pm
Published on:
07 Sept 2026 05:58 pm