इंदौर

फार्मा कंपनी कर्मचारी ने जहर खाकर  जान दी

राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र का मामला, मौसी के घर के गेस्ट रूम में परिजनों को मिला मृत हालत में  
2 min read
• •
Updated: 8 Jun 2018, 3:04 AM IST
Feature image

फार्मा कंपनी के सेल्स कर्मचारी द्वारा मौसी के घर पर जहर खाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। गुरुवार सुबह परिजन उसे उठाने पहुंचे तो वह मृत हालत में मिला। घबराए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर उसे पीएम के लिए जिला हॉस्पिटल पहुंचाया। परिजनों को नहीं पता की युवक ने किस वजह से यह कदम उठाया है। पुलिस के मुताबिक राजेंद्र (२९) पिता खेमाजी पटेल निवासी राजपूर, बड़वानी ने गुरुवार को केशरबाग रोड स्थित आनंद विहार कॉलोनी स्थित मौसी के घर पर जहर खाकर खुदकुशी की है। मर्ग कायम कर शव का पीएम परिजनों से करवाया है। वहीं एफएसएल एक्सपर्ट ने भी घटनास्थल का मुआयना किया। घर के जिस कमरे से शव मिला है। वहां एक बेग में जहर की बोतल व अन्य सामान मिला है। मृतक के मौसेरे भाई रोहित बर्फा ने पुलिस को बताया की वह पेशे से गारमेंट व्यवसायी है। उनकी मां निर्मला, बड़वानी स्थित मौसी के घर पर थी। बुधवार रात ८.३० बजे राजेंद्र उन्हें केशरबाग स्थित घर लेकर पहुंचा। रात में वह घर के उपर बने गेस्ट रूम में सोने चला गया। रोहित रात १०.३० पर घर पहुंचा तो उसकी मां और बहन नीचे कमरे में सो रहे थे। परिवार के सभी सदस्य के सो जाने पर वह भी अपने रूम में जाकर सो गया। सुबह ९ बजे वह राजेंद्र को नाश्ते के लिए उठाने पहुंचा। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह बाहर से आवाज लगाता रहा। उसने खिडक़ी से झांक कर देखा तो पलंग पर वह अचेत हालत में पड़ा था। वह दरवाजा तोडक़र कमरे में घुसा तो पता चला की राजेंद्र की मौत हो चुकी है। परिजनों को भी नहीं पता की राजेंद्र ने किन कारणों से यह कदम उठाया है।

३ वर्ष पूर्व हो चुकी शादी

परिजनों ने पुलिस को बताया की राजेंद्र रतलाम स्थित एक फार्मा कंपनी में सेल्स कर्मचारी था। कंपनी में काम करते उसे करीब एक साल हो चुके थे। तीन वर्ष पूर्व उसकी शादी हो चुकी है। उसके कोई बच्चे नहीं है।

Published on: