इंदौर

Sarkari Naukri : युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इन पदों पर निकलने वाली है भर्ती

Sarkari Naukri : मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में कम्प्यूटर साइंस और कम्प्यूटर एप्लीकेशन के पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती की घोषणा की गई है।
less than 1 minute read
Dec 18, 2024
sarkari naukri

Sarkari Naukri : कम्प्यूटर की पढ़ाई अब सरकारी कॉलेजों में नौकरी का अवसर देगी। मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से जारी कैलेंडर में कम्प्यूटर साइंस और कम्प्यूटर एप्लीकेशन के पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर्स की भर्ती की घोषणा की गई है। संभवत: यह मध्यप्रदेश में पहली बार होगा। अभी तक संविदा पर ही भर्ती हो रही थी।

उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत सरकारी कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पहली संभावित भर्ती(Sarkari Naukri) परीक्षा मई 2025 में प्रस्तावित है। परीक्षा कुल 15 विषयों के लिए होगी। जूलोजी, फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, मैथमेटिक्स, हिन्दी, जियोग्राफी, अंग्रेजी, इकानॉमिक्स, फिजिक्स, कामर्स, केमिस्ट्री, हिस्ट्री, सोश्योलॉजी के साथ कम्प्यूटर साइंस का भी जिक्र है। असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती परीक्षा अक्टूबर में प्रस्तावित है। 12 विषयों में भर्ती होगी। इसमें संस्कृत, वेद, उर्दू जैसे विषयों के साथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय में भर्ती की बात कही है।

कम्प्यूटर में कम्प्यूटर साइंस के साथ कम्प्यूटर एप्लीकेशन विषय में नियुक्तियां होने से सैकड़ों अभ्यर्थियों के लिए अब रोजगार के नए अवसर की राह खुल गई है।

इसी तरह कॉलेजों में इलेक्ट्रॉनिक्स, बॉयोटेक्नोलॉजी, हार्टिकल्चर सहित कई ऐसे विषय हैं, जिनमें भी सरकार की ओर से नियुक्ति नहीं की जाती है। इन विषयों के कार्यरत संविदाकर्मियों के लिए भी अब आशा की नई किरण जागी है।

Updated on:
18 Dec 2024 09:16 am
Published on:
18 Dec 2024 09:16 am