इंदौर

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन, दफ्तर में पड़ा था दिल का दौरा

वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का निधन, दफ्तर में पड़ा था दिल का दौरा
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jul 2018, 10:28 AM IST
state Minister news
state Minister news


इंदौर। वरिष्ठ पत्रकार कल्पेश याग्निक का गुरुवार रात को अचानक निधन हो गया। वे एक समाचार पत्र समूह के संपादक थे। दफ्तर में काम के दौरान अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा। उनके सहयोगी बॉम्बे अस्पताल लेकर गए। तीन घंटे तक इलाज के बाद उन्हें दूसरी बार भी दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दिवंगत पत्रकार कल्पेश याग्निक प्रखर वक्ता थे। वे पैनी लेखनी के लिए भी जाने जाते थे। सभी मुद्दों पर बेबाक राय रखते थे। उनके परिवार में मां प्रतिभा याग्निक, पत्नी भारती, बड़ी बेटी शेरना, छोटी बेटी शौर्या, भाई नीरज और अनुराग हैं।

Updated on:
13 Jul 2018, 10:28 AM IST
Published on: