इंदौर

shocking video: डॉक्टर हार्ट बीट चैक कर रहे थे और पेशेंट की हो गई मौत, देखें वीडियो

shocking video: डॉक्टर के केबिन में चैकअप कराते कराते गिरा युवक और थम गई सांसें, केबिन में लगे सीसीटीवी में कैद हुआ हैरान कर देने वाला वाक्या..।

2 min read
Aug 18, 2024

shocking video: मौत कैसे कुछ ही पलों में इंसान को अपने आगोश में ले लेती है इसका एक हैरान कर देने वाला वीडियो इंदौर से सामने आया है। यहां एक शख्स डॉक्टर के पास अपना चैकअप कराने पहुंचा, डॉक्टर हार्ट बीट चैक ही कर रहे थे कि तभी युवक अचानक कुर्सी से गिरा और उसकी मौत हो गई। ये पूरी घटना डॉक्टर के केबिन में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

देखें वीडियो-

रिक्शा चलाते हुए आया था युवक

मामला शहर के परदेशीपुरा थाना इलाके का है। मृतक युवक का नाम सोनू मतकर है जो कि रिक्शा चलाता था। बताया जा रहा है कि रविवार को रिक्शा चलाते वक्त सोनू को घबराहट हुई तो वो खुद रिक्शा चलाते हुए एक अन्य युवक के साथ पास के ही एक प्राइवेट क्लीनिक पर डॉक्टर के पास चला गया। डॉक्टर सोनू की हार्ट बीट चैक ही कर रहे थे कि तभी कुर्सी पर बैठे-बैठे सोनू अचानक गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। प्राथमिक तौर पर हार्ट अटैक से सोनू की मौत होने की बात सामने आई है।

हैरान कर देने वाला सीसीटीवी फुटेज


डॉक्टर के केबिन में सोनू की मौत होने की ये हैरान कर देने वाली घटना केबिन में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सोनू कुर्सी पर बैठा है और डॉक्टर उसे चैक कर ही रहे थे कि तभी अचानक उसकी गर्दन गिर गई। उसे उठाने की कोशिश की गई लेकिन वह नहीं उठा। कुछ देर बाद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। अधिकारियों कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

Published on:
18 Aug 2024 10:29 pm
Also Read
View All