17 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इंदौर में गरबा पंडाल में नाबालिग को धक्का देने वाले मंडल अध्यक्ष पर FIR, भाजपा ने थमाया नोटिस

BJP Mandal President Notice: गरबा पंडाल में नाबालिग से बदसलूकी करते भाजपा मंडल अध्यक्ष का वीडियो वायरल, हीरानगर थाने में दर्ज हुई FIR, पार्टी ने 3 दिन में मांगा जवाब।
2 min read
Google source verification
indore garba pandal

bjp leader kamal chouhan notice minor girl pushed out of garba pandal, गरबा पंडाल में नाबालिग से विवाद करते मंडल अध्यक्ष कमल चौहान (Source-Patrika)

Indore BJP Mandal President Notice: मध्यप्रदेश के इंदौर में इंदौर में गरबा उत्सव के दौरान एक नाबालिग बालिका के साथ बदसलूकी कर उसे धक्का देने का मामले में भाजपा के मंडल अध्यक्ष कमल चौहान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक तरफ भाजपा मंडल अध्यक्ष के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है तो वहीं दूसरी तरफ पार्टी ने भी घटना पर नाराजगी जताते हुए मंडल अध्यक्ष कमल चौहान को नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है।

मंडल अध्यक्ष पर FIR दर्ज

नाबालिग बालिका के साथ गरबा पंडाल में हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले पर संज्ञान लिया। पुलिस ने नाबालिग के बारे में जानकारी जुटाई और उसकी व परिवार की तलाश की। इसके बाद नाबालिग की शिकायत के आधार पर पुलिस ने शनिवार को मंडल अध्यक्ष कमल चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

पार्टी ने जारी किया नोटिस

पुलिस के FIR दर्ज करने के साथ ही मंडल अध्यक्ष कमल चौहान की हरकत पर बीजेपी पार्टी ने भी नाराजगी जताई है। भाजपा नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने मंडल अध्यक्ष को नोटिस जारी कर किया है। इस नोटिस में लिखा है- भाजपा प्रदे अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार आपको कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया जाता है। आपका आचरण पार्टी की विचारधारा व पद के अनुरूप नहीं रहा है। आप तीन दिन में अपनी स्थित स्पष्ट करें अन्यथा आप पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।

ये है पूरा मामला

घटना गुरुवार रात की है जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया। वीडियो में गरबा उत्सव के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष गरबा पंडाल में एक नाबालिग बालिका से बहस करते और उसे धक्का देकर गरबा स्थल से भगाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में कमल चौहान बालिका से कह रहे हैं कि ‘तू हट जा यहां से’ जिस पर बालिका उनसे कह रही है कि ये कैसे बात कर रहे हो आप ये ठीक नहीं है, बालिका पुलिस में शिकायत करन की बात भी कहती है। बताया गया है कि नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ गरबा उत्सव में पहुंची थी, वो गरबा करना चाहती थी लेकिन उसे एंट्री नहीं दी गई, इसी कारण विवाद की स्थिति बनी।