इंदौर

श्वेता जैन ने हनी ट्रैप में कई नेताओं को फांसा, पूर्व सीएम कमलनाथ ने बताई थी सीडी की हकीकत

Honey Trap : आरोपी श्वेता जैन हनी ट्रैप 1 में भी थी शामिल, जेल में रहते हुए बुना दूसरे कांड का जाल -हुए अनेक खुलासे
2 min read
Sep 05, 2026
Honeytrap Scandal Shweta Jain
श्वेता जैन ने हनी ट्रैप में कई नेताओं को फांसा Honeytrap Scandal Shweta Jain (source: patrika)

Shweta Jain : एमपी का हनी ट्रैप 2 कांड फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले की दोनों आरोपी रेशु और श्वेता जैन बीजेपी की सदस्य थीं। उन्होंने कई प्रतिष्ठित लोगों को अपने जाल में फंसाया। रेशु के भाई अभिलाष और श्वेता के बेटे शालीन द्वारा पुलिस को दिए गए बयान में कई खुलासे हुए हैं। दोनों आरोपी दिल्ली जाती रहती थीं। पुलिस के अनुसार रेशु चौधरी और श्वेता जैन ने फोटो-वीडियो एडिट कर कई नेताओं को भी हनी ट्रैप में फंसा लिया था। खास बात यह है कि आरोपी श्वेता जैन हनी ट्रैप 1 की भी प्रमुख किरदार थी। प्रदेश के तत्कालीन सीएम कमलनाथ को भी इस कांड से अवगत कराया गया था। उन्होंने दावा किया था कि हनी ट्रैप मामले की सीडी उनके पास है। हालांकि कमलनाथ ने बाद में इससे इंकार किया और कहा कि मुझे केवल कुछ सेकेंड की क्लिप दिखाई गई थी।

शराब कारोबारी चिंटू ठाकूर को हनी ट्रैप में फंसाकर एक करोड़ रुपए की डिमांड करने के मामले में पकड़ाई रेशु चौधरी और श्वेता जैन अभी जेल में हैं। पुलिस ने मामले में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे कई खुलासे हुए हैं।

पुलिस जांच और चालान पर सवाल

हनी ट्रैप के आरोपियों के खिलाफ जांच और चालान को लेकर पुलिस की भूमिका पर सवाल भी उठ रहे हैं। 22 मई को पुलिस ने श्वेता और रेशु के बयान लिए थे। श्वेता के बयान के मुताबिक, उसने चिंटू ठाकूर को ब्लैकमेल करने की साजिश में रेशु को शामिल करने की बात कही है। दोनों के बयान में यह बात साफ है कि श्वेता 2022 में जेल से छूटने के बाद रेशु से मिली थी। दोनों ने किन लोगों को ब्लैकमेल किया, यह बात चालान में नहीं है।

पुलिस की जांच और चार्जशीट से यह बात साफ हो गई है कि हनी ट्रैप 2 केस की मास्टरमाइंड आरोपी श्वेता जैन ही है। पुलिस की विवेचना रिपोर्ट और चालान के साथ दिए बयानों में यह उल्लेख वह रेशु से 3-4 साल पहले मिली थी और उससे गहरी दोस्ती कर ली।

कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास हनी ट्रैप की असली सीडी और पेन ड्राइव मौजूद

आरोपी श्वेता जैन हनी ट्रैप 1 में भी लिप्त थी। तब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास हनी ट्रैप कांड की असली सीडी और पेन ड्राइव मौजूद है। इसपर खलबली मच गई। एसआईटी (SIT) ने उनसे सीडी या पेन ड्राइव मांगी। इसके बाद पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि उनके पास कोई सीडी नहीं है। उन्हें केवल कुछ सेकेंड की वीडियो क्लिप दिखाई गई थी।

Updated on:
05 Sept 2026 03:16 pm
Published on:
05 Sept 2026 03:15 pm