गीता की लगेगी रोजाना 2 घंटे साइन लैंग्वेज क्लास

भारत आने के पूर्व ज्ञानेंद्र सिखाएेंगे गीता को साइन लैंग्वेज
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Oct 2015, 9:13 PM IST
ede
ee
इंदौर.पाकिस्तान में रहने वाली गीता के भारत आने के पूर्व इंदौर से रोजाना स्काइप वीडियो चैट के जरीए साइन लैंग्वेज सिखाया जाएगा। मूक-बधिर केंद्र तुकोगंज के डायरेक्टर ज्ञानेंद्र पुरोहित गीता को साइन लैंग्वेज इसलिए सिखा रहे है की वह भारत आने के पूर्व बातचीत के तौर तरीके सही तरह सिख सके।

एेसा इसलिए की आंध्रप्रदेश, बिहार, पंजाब, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में रहने वाले परिवार दावा कर रहे है की पाकिस्तान धोखे से पहुंचे गई गीता उनकी ही बिटिया है। पुरोहित ने बताया की गीता पाकिस्तान में डेढ़ दशक से रह रही है और उसने खुद ही लोगों से बातचीत के लिए अपनी साइन लैंग्वेज बनाई है जिसे कोई भी पूरी तरह से नही समझ सकता। इसके लिए पुरोहित गीता को इंदौर भी लेकर आएेंगे जिससे स्पेशल ट्रेनिंग देने के साथ इस बात का भी पता लग जाएगा की वह भारत के किस जगह की रहने वाली है।

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः
mp.patrika.com
Published on: