Soham Patwardhan Indian cricket team Under19
Soham Patwardhan is the new captain of the Indian cricket team in Under19 एमपी के सोहम पटवर्धन अंडर-19 में भारतीय क्रिकेट टीम के नए कप्तान होंगे। वे ऑस्ट्रेलिया दौरे IND19 vs AUS19 पर इंडियन टेस्ट टीम की बागडोर संभालेंगे। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए घोषित इंडियन अंडर-19 टीम में राहुल द्रविड के बेटे समित द्रविड़ का भी नाम है। टेस्ट सीरीज में एमपी के इंदौर के सोहम पटवर्धन कप्तानी करेंगे जबकि वनडे सीरीज के लिए मोहम्मद अमान को कप्तान बनाया गया है।
इंदौर के सोहम पटवर्धन ने अंडर-19 क्रिकेट टीम के कप्तान बनकर प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि हासिल की है। क्रिकेट में उनके परिवार की तीसरी पीढ़ी का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। सोहम के पिता निखिल पटवर्धन भी क्रिकेटर हैं और रणजी में खेल चुके हैं। सोहम के दादा भी क्रिकेटर थे।
सोहम पटवर्धन आलराउंडर हैं, बल्लेबाजी के साथ अच्छी गेंदबाजी भी करते हैं। सोहम की खास बात यह है कि वे दोनों हाथों से गेंदबाजी कर लेते हैं। वे बाएं हाथ से बल्लेबाजी करते हैं। दाएं हाथ से आफ स्पिन कराते हैं जबकि बाएं हाथ से ऑर्थोडॉक्स गेंदबाजी करते हैं।
सोहम पटवर्धन ने हाल ही में कई टूर्नामेंट में गजब का प्रदर्शन किया है। कूच बिहार ट्रॉफी में भी शानदार खेल दिखाया था जिसके प्रतिफल के रूप में उन्हें टीम इंडिया की कप्तानी मिल गई। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए चुनी गई अंडर-19 क्रिकेट टीम में वे टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच और दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के बेटे समित द्रविड़ के साथ खेलेंगे। बीसीसीआई ने समित द्रविड़ को दोनों स्क्वाड के लिए चुना है।
चार दिवसीय टेस्ट श्रृंखला के लिए घोषित टीम
सोहम पटवर्धन (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, नित्या पंड्या, कार्तिकेय केपी, समित द्रविड़, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह पंगलिया (विकेटकीपर), आदित्य रावत, निखिल कुमार, चेतन शर्मा, समर्थ एन, अनमोलजीत सिंह, आदित्य सिंह, मोहम्मद एनान।