इंदौर

सोनम के परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, इंसाफ के लिए राजा रघुवंशी के भाइयों का बड़ा ऐलान

Sonam Raghuvanshi family news- इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत तथा विशाल चौहान शिलांग पुलिस की गिरफ्त में हैं।
2 min read
• •
Updated: 22 Jun 2025, 4:19 PM IST
Raja Raghuvanshi's brother Vipin will expose the whole conspiracy
Raja Raghuvanshi's brother Vipin will expose the whole conspiracy- image social media

Sonam Raghuvanshi family news- इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनकी पत्नी सोनम और उसके प्रेमी राज कुशवाह, आनंद कुर्मी, आकाश राजपूत तथा विशाल चौहान शिलांग पुलिस की गिरफ्त में हैं। इस मामले में इंदौर के प्रॉपर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स और एक गार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अपनी पड़ताल में लगी हुई है लेकिन राजा रघुवंशी के परिजन अभी तक की जांच से ज्यादा संतुष्ट नहीं दिख रहे। सोनम के परिजनों पर उनका शक गहरा रहा है। राजा के दोनों भाइयों का कहना है​ कि सोनम ने अभी तक मर्डर की वजह नहीं बताई है। उसकी मां और पिता को राज कुशवाह से प्रेम संबंधों की बात पता थी तब भी उन्होंने सोनम की राजा से शादी कराई। केस में सभी किरदारों का सच सामने आना चाहिए। राजा के भाइयों ने इसके लिए नार्को टेस्ट कराने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट तक जाने का ऐलान कर दिया है। भाइयों के सख्त होते तेवरों से सोनम के परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

राजा रघुवंशी हत्याकांड की जांच में शिलांग पुलिस के कई दल जुटे हुए हैं। एक टीम इंदौर में भी है जिसके तीन अधिकारी क्राइम ब्रांच ऑफिस में बैठकर राजफाश में लगे हुए हैं।

इधर ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी के मर्डर के मामले में शिलांग पुलिस द्वारा की जा रही पूछताछ से उनके परिजनों ने असंतोष जताया है। राजा के भाई विपिन और सचिन का कहना है कि इस केस में ऐसा कुछ है जिसे छिपाया जा रहा है। सचिन रघुवंशी तो नार्को टेस्ट कराने की मांग पर अडे हुए हैं और इसके लिए सुप्रीम कोर्ट जाने की बात कह रहे हैं।

राजा के भाई विपिन का कहना है कि सोनम को इंदौर से गाजीपुर ले जानेवाला टैक्सी ड्राइवर कुछ न कुछ उगल सकता है। करीब 1 हजार किमी लंबे सफर के दौरान सोनम चुप बैठी रही हो, ये संभव नहीं है। टैक्सी में बैठे बैठे उसने जिसे भी फोन किया होगा, जो भी बातें कहीं होंगी, ड्राइवर ने जरूर सुना होगा लेकिन वह कुछ नहीं बता रहा।

शक के घेरे में सोनम के मां पिता

विपिन रघुवंशी ने टैक्सी ड्राइवर के साथ ही सोनम की मां से भी सख्ती से पूछताछ करने पर जोर दिया है। उनका कहना है सोनम के मां-पिता को उसके प्रेम संबंध की जानकारी थी। खासतौर पर सोनम की मां की भी कहीं ना कहीं गलती है।

नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात

दूसरे भाई सचिन रघुवंशी तो और मुखर हैं। वे नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाने की बात कह रहे हैं। सचिन का कहना है कि मैं नार्को टेस्ट की मांग करते-करते थक गया हूं। अब इसके लिए हाईकोर्ट-सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा। सचिन ने तंत्र-मंत्र के लिए राजा की हत्या करने का शक जताया है।

Updated on:
22 Jun 2025, 4:19 PM IST
Published on: