28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शिलांग से यूपी के गाजीपुर कैसे पहुंची सोनम रघुवंशी! पुलिस की पूछताछ में मिला यह जवाब…

Sonam Raghuwanshi- इंदौर की सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई और वहां नवदंपत्ति गायब हो गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

deepak deewan

•

Updated: 9 Jun 2025, 4:42 PM IST

Sonam Raghuvanshi's friends also trapped in Raja murder case

Sonam Raghuvanshi's friends also trapped in Raja murder case- patrika

Sonam Raghuwanshi- इंदौर की सोनम रघुवंशी अपने पति राजा रघुवंशी के साथ हनीमून पर मेघालय के शिलांग गई और वहां नवदंपत्ति गायब हो गए। 6 दिन पहले शिलांग में राजा की लाश मिली अब सोनम यूपी के गाजीपुर में बदहवास मिली। उस पर मेघालय पुलिस ने अपने प्रेमी राज कुशवाह के साथ मिलकर पति राजा की हत्या का आरोप लगाया है। घटना के 17 दिन बाद सोनम के यूं मिलने पर कई सवाल उठ रहे हैं। वह शिलांग से करीब 1100 किमी दूर गाजीपुर कैसे पहुंच गई, सबके मन में यह प्रश्न भी कौंध रहा है। इस संबंध में सोनम रघुवंशी से गाजीपुर की एक महिला इंस्पेक्टर ने पूछा भी लेकिन वह सवाल को टाल गई।

गाजीपुर के वन स्टॉप सेंटर के सामने मीडिया का जमावड़ा लगा है। अभी सोनम रघुवंशी को यहीं रखा गया है। गाजीपुर पुलिस के अधिकारियों के अनुसार जैसे ही मेघालय पुलिस यहां पहुंचेगी, उसे सुपुर्द कर दिया जाएगा।

इस बीच सोनम रघुवंशी की गिरफ़्तारी पर शिलॉन्ग के पूर्वी खासी हिल्स के एसपी विवेक सायम का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि उसको गिरफ्तार करने के लिए मेघालय पुलिस का एक दल यूपी रवाना हो गया है। एसपी ने यह भी कहा है कि रात में राज कुशवाह की गिरफ़्तारी के बाद ही सोनम रघुवंशी सामने आई।

यह भी पढ़े :युवा बेटे की मौत पर बेसुध हुए पिता, गश खाकर गिरे, नहीं सह सके सदमा

राजा रघुवंशी मर्डर केस के संबंध में मेघालय के उप मुख्यमंत्री प्रेस्टोन तिनसॉन्ग ने कहा है कि इंदौर के नवदंपत्ति के गायब होने के बाद से ही हम लगातार कोशिश कर रहे थे। एमपी MP और यूपी UP पुलिस के सहयोग से इस केस को सुलझाने में सफलता मिली है। सोनम रघुवंशी ने गाजीपुर में आत्मसमर्पण किया है। कानूनी प्रावधानों के मुताबिक सभी आरोपियों को शिलांग लाया जा रहा है।

यह भी पढ़े :बेवफा पत्नी का बड़ा राजदार पकड़ाया, सोनम रघुवंशी केस में एक और गिरफ़्तारी

मुझे कुछ याद नहीं

गाजीपुर में ढाबे पर सोनम रघुवंशी बदहवास हालत में मिली थी। वह मेघालय से करीब 1100 किलोमीटर दूर गाजीपुर कैसे आ गई, सभी इस सवाल का जवाब जानना चाह रहे हैं। पुलिस ने भी उससे इस संबंध में सवाल किया। गाजीपुर पुलिस की एक महिला इंस्पेक्टर ने सोनम रघुवंशी से स्पष्ट पूछ लिया कि वह गाजीपुर कैसे आई। इसपर सोनम ने कन्नी काटते हुए सीधा जवाब देने की बजाय यह कहा कि मुझे कुछ याद नहीं है।

यह भी पढ़े :ऐसा क्या हुआ कि एकाएक सामने आ गई सोनम रघुवंशी! हुआ बड़ा खुलासा

बता दें कि ढाबा संचालक साहिल यादव के अनुसार सोनम रघुवंशी रात करीब 1 बजे उनके ढाबे पर आई थी। मुझसे अपने घरवालों से बात कराने का आग्रह किया। मैंने अपना मोबाइल दिया तो उसने अपने भाई को फोन लगाया और हैलो कहते ही रोने लगी। बाद में मैंने भाई से बात कराई और उनके कहने पर पुलिस को सूचना दी।