
Sonam Raghuvanshi case (image-source-patrika.com)
Sonam Raghuvanshi case - सोनम रघुवंशी केस में बड़ा अपडेट सामने आया है। पुलिस ने यूपी से इस केस के एक और संदिग्ध युवक को पकड़ा है। इंदौर के राजा रघुवंशी मर्डर केस में यह पांचवीं गिरफ़्तारी है। यूपी के ललितपुर से आकाश लोधी नामक युवक को गिरफ्तार किया गया है। इसे सोनम रघुवंशी का बड़ा राजदार बताया जा रहा है। मेघालय की पुलिस उससे पूछताछ करने में लगी है।
बताया जा रहा है कि शिलॉन्ग पुलिस रविवार रात ललितपुर आई थी। पुलिस तुरंत कोतवाली महरौनी के दिगवार गांव पहुंची। पुलिसकर्मी सीधे आकाश लोधी के घर पहुंचे और उसे हिरासत में ले लिया।
मेघालय पुलिस के मुताबिक इंदौर के इस बेवफा पत्नी केस में 18 साल का आकाश अहम कड़ी साबित हो सकता है। वह रविवार को शाम ही अपने गांव में आया था। आकाश लोधी इंदौर में ही रह रहा था। उसके पिता राघवेंद्र लोधी भी साथ ही रहते थे। कहा जा रहा है कि सोनम रघुवंशी, राजा रघुवंशी और राज कुशवाहा के बारे में उसे अनेक ऐसी बातें मालूम हैं जोकि अभी तक राज ही हैं। पुलिस की पूछताछ के बाद कुछ अहम खुलासा होने की उम्मीद है।
Updated on:
9 Jun 2025, 4:38 PM IST
Published on:
9 Jun 2025, 2:39 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.