6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इंदौर में लव मैरिज के 10 महीने बाद नवविवाहिता ने दी जान

mp news: पति-सास पर दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज।

2 min read
Google source verification
INDORE

मृतका मोनिका पटेल की जीवित अवस्था की तस्वीर

mp news: मध्यप्रदेश के इंदौर में लव मैरिज के 10 महीने बाद नवविवाहिता के सुसाइड करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद पति व सास पर केस दर्ज किया है। पति व सास पर नवविवाहिता को प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। ASP की जांच के बाद पति व सास पर केस दर्ज किया गया है और पुलिस मामले की आगे की जांच में जुट गई है। लव मैरिज करने वाली नवविवाहिता ने 2 फरवरी को अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी की थी।

10 महीने पहले की थी लव मैरिज

इंदौर के विजयनगर क्षेत्र के कल्प कामधेनू नगर में रहने वाली मोनिका पटेल नाम की नवविवाहिता ने बीते दिनों 2 फरवरी को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। परिजन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी तो मोनिका का शव फंदे पर लटका मिला था। मोनिका ने 10 महीने पहले रितेश पटेल के साथ लव मैरिज की थी। रितेश रेपिडो बाइक चलाता है और मोनिका सिलाई का काम करती थी। शादी के बाद रितेश, मोनिका और रितेश की मां साथ में रहते थे। तब पति रितेश ने पुलिस को बताया था कि घटना से पहले उसका मोनिका के साथ सिलाई के कपड़े लाने की बात को कहकर कहासुनी हुई थी और उसके बाद वो घर से बाहर चला गया था।

पिता ने लगाए थे आरोप

मोनिका की मौत के बाद उसके पिता ने बताया था कि 10 महीने पहले जब मोनिका लापता हुई थी तब उन्होंने उसकी गुमशुदगी पुलिस में दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि मोनिका ने रितेश से लव मैरिज कर ली है। पिता ने आरोप लगाया था कि बड़ी बेटी ने उन्हें बताया था कि मोनिका को पति व सास प्रताड़ित करते हैं और वो खुश नहीं है। इस आधार पर एसपी के नेतृत्व में मामले की जांच की गई जिसके बाद अब पति रितेश और सास राधा पटेल के खिलाफ प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है।