इंदौर

स्टूडेंट्स और श्रद्धालुओं को जल्द अमृतसर और पूणे के लिए मिल सकती हैं सीधी उड़ानें, की गई मांग

जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के नागरिकों को बेहतर फ्लाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया....
less than 1 minute read
• •
Updated: 22 Aug 2021, 1:46 PM IST
flights.jpg
flight

इंदौर। इंदौर से बड़ी संख्या में सिख- सिंधी व सभी धर्म के श्रद्धालु अमृतसर जाते हैं। इसके साथ ही पुणे के लिए भी प्रोफेशनल्स और विद्यार्थी लगातार इंदौर से आते-जाते रहते हैं। इनके सफर को आसान बनाने के लिए इन शहरों के लिए सीधी फ्लाइट शुरू की जानी चाहिए। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के समक्ष प्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने इंदौर के नागरिकों को बेहतर फ्लाइट कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने का अनुरोध किया।

सिलावट ने इंदौर के सिख एवं सिंधी समाज के श्रद्धालुओं के लिए अमृतसर तक की फ्लाइट सुविधा साथ ही पुणे में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थी एवं नौकरी कर रहे इंदौर के नागरिकों के लिए इंदौर-पुणे के मध्य फ्लाइट सुविधा शुरू करने को मांग रखी है। शनिवार को जबलपुर में जबलपुर-इंदौर-दिल्ली फ्लाइट के उद्घाटन अवसर पर वर्चुअल रूप से मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री सिंधिया व जल संसाधन मंत्री सिलावट उपस्थित हुए।

इस दौरान सिलावट ने कहा, इंदौर में सिख और सिंधी समुदाय के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। ये सभी व अन्य कई लोग अमृतसर के स्वर्ण मंदिर दर्शन के लिए जाते हैं। इन्हें फ्लाइट की सुविधा मिल जाएगी तो इनके आने-जाने में समय की बचत हो सकेगी।

Updated on:
22 Aug 2021, 1:46 PM IST
Published on: