इंदौर

स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO VIRAL, अब आरोपी का हुआ ये हाल

पशु क्रूरता का मामला सामने आने के बाद पीपुल्स फॉर एनिमल्स संस्था ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
2 min read
• •
Updated: 10 Aug 2023, 6:03 PM IST
street dog beaten to die case
स्ट्रीट डॉग को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, VIDEO VIRAL, अब आरोपी का हुआ ये हाल

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के परदेशीपुरा थाना इलाके में एक स्ट्रीट डॉग की डंडों से पीट-पीटकर हत्या करने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। इस घटना का एक मार्मिक वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पशु प्रमियों की एक संस्था पीपुल्स फॉर एनिमल्स ने स्ट्रीट डॉग की हत्या करने वाले आरोपी के खिलाफ थाने पहुंचकर वीडियो दिखाते हुए केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर उसके खिलाफ केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है।


बताया जा रहा है कि, शहर के परदेशीपुरा थाना इलाके में रहने वाले जॉनी नामक व्यक्ति का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी जॉनी डंडे से स्ट्रीट डॉग को बुरी तरह से पीट पीटकर मार रहा है। डंडों के हमले से डॉग की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना का ए वीडियो भी सामने आया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी जब पीपुल्स फॉर एनिमल के प्रियांशी जैन को लगी तो उन्होंने तुरंत थाने पहुंचकर परदेशीपुरा थाना प्रभारी पंकज द्विवेदी से इसकी शिकायत की। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए आरोपी जॉनी के खिलाफ धारा 429 और पशु क्रूरता अधिनियम 11 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।


डंडे से पीट-पीटकर स्ट्रीट डॉग की हत्या का वीडियो वायरल

आरोपी जॉनी परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के नई जीवन की फेल इलाके के रहने वाला है। वह कई दिनों से डॉग को मारने के लिए घूम रहा था, जिसके बाद जहां पर 7 जुलाई दोपहर करीब 12 बजे जब स्ट्रीट डॉग इलाके में एक गली के अंदर सो रहा था तो उस पर डंडे से हमला कर उसकी हत्या कर दी। फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि, आरोपी स्ट्रीट डॉग्स को आखिर मारना क्यों चाहता था ?

Published on: