इंदौर

swachh survekshan 2022: लगातार छठी बार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना इंदौर, लगाया सिक्सर

swachh survekshan 2022: लगातार स्वच्छ शहर बनकर इंदौरवासियों ने बना दिया इतिहास...।
3 min read
• •
Updated: 1 Oct 2022, 6:40 PM IST
indore02.png

इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 में इंदौर ने एक बार फिर बाजी मारी है। इंदौर ने लगातार जीत का सिक्सर लगाया है। दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इंदौर को यह अवार्ड दिया है।

देश के सबसे स्वच्छ शहरों में एक बार फिर इंदौर नंबर-1 हो गया है। इसने लगातार छठी बार बाजी मारी है। इंदौर को गार्बेज फ्री सिटी में 7 स्टार भी मिला है। भोपाल की 7वीं रैक से 6वीं रैंक पर आया है। आ गया है। भोपाल को 5 स्टार रेटिंग भी मिल गई है।

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के हाथों इंदौर के सांसद शंकर लालवानी, महापौर पुष्यमित्र भार्गव और नगर निगम के कमिश्नर प्रतिभा पाल ने सफाई का अवार्ड ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और कौशल किशोर भी उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने व्यक्त की खुशी, बोले इंदौर की जनता पर गर्व

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने स्वच्छता में सिक्सर लगाने पर इंदौर को बधाई है। उन्होंने अपने ट्वीट संदेश में लिखा है कि बधाइयां! शुभकामनाएं! अभिनंदन! गर्व है मुझे स्वच्छता के शिखर पर सुशोभित इंदौर पर, गर्व है मुझे इंदौर की जनता पर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 में इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर होने का गौरव प्राप्त करने पर देवतुल्य जनता, समस्त जनप्रतिनिधियों एवं टीम एमपी के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई।

इंदौर में जश्न का माहौल

इधर इंदौर के कई इलाकों में एलइडी स्क्रीन लगाई गई थी। जिस पर लाइव कार्यक्रम का प्रसारण किया गया। दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में स्वच्छ सर्वेक्षण के पुरस्कार समारोह में इंदौर ने छठी बार भी स्वच्छता में नंबर 1 का खिताब हासिल करते ही इंदौर में खुशी का माहौल हो गया।

सर्विस लेवल प्रोसेस पर 3000 अंक

सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 40 प्रतिशत यानी 3000 अंक रखे गए। इसके तहत देखा गया कि डिजिटल ट्रेकिंग सिस्टम लागू किया या नहीं। इसमें सफाई संबंधि व्यवस्था, स्वच्छता ऐप और सफाई मित्र सुरक्षा को भी जोड़ा गया है। इसके अलावा कचरा लिफ्टिंग की भी जानकारी। किस तरह से काम किया जा रहा है। इस पर भी बात हुई। इनमें इंदौर सबसे बेहतर रहा।

सिटीजन वाइस पर 2250 अंक

सिटीजन वाइस 30 प्रतिशत यानी 2250 अंक। इसमें आपदा, महामारी व अन्य विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए किए इंतजामों की समीक्षा शामिल है। सीनियर सिटीजन की राय ली गई। इसमें भी शहर ने ज्यादा अंक स्कोर किए।

सर्टिफिकेशन के 2250 अंक

सर्टिफिकेशन 30 प्रतिशत यानी 2250 अंक। इसमें आपदा, महामारी व अन्य विषम परिस्थितियों से निपटने के लिए किए इंतजामों की समीक्षा शामिल है। सीनियर सिटीजन की राय ली गई। शहर ने ज्यादा अंक स्कोर किए।

Updated on:
1 Oct 2022, 6:40 PM IST
Published on: