संजना पार्क से शाम 5 बजे ई-बस द्वारा पहुंचेंगे खेल प्रशाल।
इंदौर. जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि शुक्रवार शाम 6 बजे से खेल प्रशाल पर शहर के सुधी श्रोताओं को 'चलें दिव्य जीवन की ओरÓ विषय पर व्याख्यान के जरिए जीवन को सार्थक बनाने के मंत्र बताएंगे। कार्यक्रम में प्रवेश पहले आएं-पहले पाएं के आधार पर दिया जाएगा। प्रभुप्रेमी संघ के इस आयोजन में अनेक विशिष्ट नागरिक भी मौजूद रहेंगे। संघ के अध्यक्ष सुशील बेरीवाल और राधेश्याम श्रोत्रिय ने बताया, इंदौर विकास प्राधिकरण परिसर, उषाराजे क्रिकेट स्टेडियम परिसर एवं रेसकोर्स रोड स्थित यशवंत क्लब के स्मैश हॉल के मैदान पर नि:शुल्क पार्किंग सुविधा रहेगी। स्वामी अवधेशानंदजी शाम 5 बजे संजना पार्क बिचौली मर्दाना से ई-बस में सवार होकर रेसकोर्स रोड पहुंचेंगे। वे यात्रा के जरिए देश के सबसे स्वच्छ शहर के नागरिकों को पर्यावरण संरक्षण एवं यातायात नियमों के पालन का संदेश देंगे। व्यस्ततम ट्रैफि क समय में गाडिय़ों के काफि ले से सामान्य लोग प्रभावित न हों, इसलिए स्वामी ने यह निर्णय लिया। अभय प्रशाल में प्रभुप्रेमी संघ के पदाधिकारियों के अलावा शहर के अनेक विशिष्टजन स्वामी की अगवानी करेंगे। इसके पूर्व सुबह 10 बजे से स्वामी अवधेशानंद संजना पार्क में आम भक्तों से मुलाकात करेंगे।
विमानतल पर अगवानी
स्वामी अवधेशानंद के गुरुवार को विमान से नगर आगमन पर प्रभुप्रेमी संघ अध्यक्ष बेरीवाल, सांसद शंकर लालवानी, विधायक मालिनी गौड़, स्वास्थ्य मंत्री तुलसी सिलावट सहित बड़ी संख्या में भक्तों ने विमानतल पर गरिमापूर्ण अगवानी की।