इंदौर

इंडियन्स इन रेस्टोरेंट टीना जैन के इस वीडियो ने यूट्यूब पर मचाई सनसनी, मिले 16 मिलियन से ज्यादा व्यूज

यूट्यूब पर क्रिएटर टीना जैन का बड़ा नाम है। अपनी फनी और कॉमेडी वीडियो से टीना घर-घर में पहचानी जाती है। टीना जैन ने हाल ही में इंडियन्स इन रेस्टोरेंट नामक एक वीडियो बनाया है। जो यूट्यूब पर सनसनी मचाए है। इन वीडियो को कुछ ही समय में 16 मिलियन से ज़्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 7 Feb 2023, 8:51 PM IST
tena_jaiin.jpg

इंटरनेट पर लाफ़्टर की बात हो और यूट्यूब चैनल द पायल जैन का नाम ना आए ऐसा नामुमकिन है। दो बहनों की जोड़ी के द्वारा बनाया गाया ये चैनल अपने हास्य कंटेंट और प्रस्तुति के कारण लगातार सुर्ख़ियों में बना हुआ है। पायल और टीना दोनों बहनें मिलकर एक बहुत ही मनोरंजक जोड़ी बनाती हैं और जिनके वीडियोज़ आकर्षण, अद्वितीयता और प्रतिभा से भरपूर हैं। चैनल की क्रिएटर टीना जैन के अनुसार उनके वीडियो इंडियन्स इन रेस्टोरेंट्स शानदार ढंग से मध्यम वर्ग के आनंद को दर्शाता है जब वे ख़ाना खाने के लिए किसी रेस्तरां में जाते हैं। हम सभी इस वीडियो के ज़रिये यादों से जुड़ जाते हैं और उनके अनुसार सबसे विशेष बात यह रही कि दोनों बहनों ने इसे शूट करने के दौरान बहुत आनंद लिया।

रेस्तरां की एक्टिविटी पर केंद्रित है वीडियो

बता दें कि वीडियो को रिलीज होने के तुरंत बाद कुछ ही समय में 16 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका था। वीडियो के बारे में टीना ने बताया कि यह वीडियो भारतीय रेस्तरां में हम भारतीयों के विचित्र और मनोरंजक व्यवहार पर केंद्रित है। रेस्तरां में आम भारतीयों का व्यवहार कैसा होता है उसे ही इसमें दिखाया गया है।

वीडियो बनाते हुए बचपन की यादें हुई ताजाः टीना

टीना ने आगे बताया कि शूट के दौरान हमने हर शॉट का आनंद लिया और इस कंटेंट ने कहीं ना कहीं हमें भी अपने बचपन की यात्रा करवाई क्योंकि हमने बचपन में अपने माता-पिता के साथ इन पलों को भी संजोया था। ग़ौरतलब है कि द पायल जैन चैनल पर 2.45 मिलियन से अधिक सब्सक्राइबर्स हैं। जिसकी मदद से ये चैनल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

पायल-टीना शॉर्ट वीडियो पर 7.11 मिलियन सब्सक्राइबर्स

पायल और टीना दोनों साथ में काम करती हैं। इस चैनल के अलावा दोनों बहनों का एक दूसरा चैनल पायल टीना शॉर्ट वीडियो भी है, जिसके 7.11 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। टीना जैन के ब्लॉगिंग चैनल टीना जैन व्लॉग्स चैनल के 2 लाख 47 हज़ार से ज़्यादा सब्सक्राइबर्स हैं।

Updated on:
7 Feb 2023, 8:51 PM IST
Published on: