गाड़ी चलाते मोबाइल पर बात करने वाले इन 27 लोगों के लाइसेंस होंगे निरस्त

गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों में दोपहिया वाहन सवारों के साथ कार चालक व लोडिंग वाहन चालक भी पीछे नहीं हैं।

less than 1 minute read
Oct 20, 2015
chhindwara
chhindwara
इंदौर.गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करने वालों में दोपहिया वाहन सवारों के साथ कार चालक व लोडिंग वाहन चालक भी पीछे नहीं हैं। पुलिस ने ऐसे 27 वाहन चालकों के चालान बनाने के बाद इनके लाइसेंस निरस्त करने के प्रस्ताव आरटीओ को भेज दिए हैं।

डीएसपी प्रदीपसिंह चौहान के मुताबिक, 17 अक्टूबर तक शहर में चले चेकिंग अभियान के दौरान 27 वाहन चालकों को गाड़ी चलाते समय मोबाइल पर बात करते पकड़ा।चालानी कार्रवाई करने के साथ ही पुलिस ने इनके लाइसेंस भी जब्त कर लिए। इन लोगों के वाहन नंबर, ड्राइवर के नाम, पते व लाइसेंस के नंबर के साथ प्रस्ताव बनाकर सोमवार को आरटीओ के भेज दिया है। इन सभी के लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई है। वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने से दुर्घटना का खतरा रहता है, इसलिए पुलिस के प्रस्ताव पर पहले भी लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई हुई है।

मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए लॉग इन करेंः
mp.patrika.com
Published on:
20 Oct 2015 08:30 am